घर में कैसे बनाएं मशहूर मैसूर पाक मिठाई? ये रही आसान रेसिपी

0fa04adcc0a441df2c2a1afbda376c3317907710379301472 original


मैसूर पाक दक्षिण भारत की लोकप्रिय मिठाइयों में से एक है. इसका स्वाद और बनावट इसे दूसरी मिठाइयों से अलग बनाते हैं. बाजार में मिलने वाली मैसूर पाक को देखकर लगता है कि इसे घर पर बनाना मुश्किल होगा, लेकिन ऐसा नहीं है. इसे बनाने के लिए मुख्य रूप से बेसन, चीनी और घी की जरूरत होती है. बस इसे तैयार करते समय घी और चीनी की चाशनी का सही संतुलन रखना जरूरी है. थोड़ी सावधानी के साथ इसे घर पर भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है.

बेसन को पहले अच्छी तरह भूनें

मैसूर पाक बनाने के लिए सबसे पहले एक कप बेसन लें. बेसन को छलनी से छान लें ताकि इसमें कोई गांठ न रहे. अब एक कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें और उसमें बेसन डालकर धीमी आंच पर भूनें.बेसन को लगातार चलाते रहें ताकि यह नीचे से जले नहीं. जब बेसन की कच्ची खुशबू खत्म हो जाए और हल्की खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें. ध्यान रखें कि बेसन का रंग बहुत ज्यादा गहरा नहीं होना चाहिए.अब भुने हुए बेसन में थोड़ा-थोड़ा करके पिघला हुआ घी मिलाएं. इसे अच्छी तरह मिलाते रहें ताकि बेसन में गांठ न बने. मिश्रण को एक तरफ रख दें.

चीनी की तैयार करें चाशनी

अब दूसरी कड़ाही में एक कप चीनी और जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालें. इसे मध्यम आंच पर पकाएं और चम्मच से चलाते रहें. चीनी पूरी तरह घुलने के बाद चाशनी को कुछ देर पकाएं.मैसूर पाक के लिए चाशनी को बहुत ज्यादा गाढ़ा करने की जरूरत नहीं होती. चाशनी तैयार होने के बाद इसमें बेसन और घी का मिश्रण थोड़ा-थोड़ा करके डालें. इसे लगातार चलाते रहें ताकि मिश्रण में गांठ न बने. अब इसमें बचा हुआ घी थोड़ा-थोड़ा करके डालते जाएं. मिश्रण को धीमी से मध्यम आंच पर लगातार चलाते रहें. कुछ देर बाद यह गाढ़ा होने लगेगा और कड़ाही के किनारों से अलग दिखाई देने लगेगा.

यह भी पढ़ें : सब्जी बना रहे और टमाटर खत्म? इस चीज से गाढ़ी करें ग्रेवी

जमाने के बाद ऐसे काटें

अब एक थाली या ट्रे में थोड़ा घी लगाकर उसे चिकना कर लें. तैयार मैसूर पाक के मिश्रण को इसमें डालें और चम्मच की मदद से बराबर फैला दें. इसे कुछ देर कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें. जब मिठाई हल्की सेट हो जाए तो चाकू से मनचाहे आकार के टुकड़े काट लें. पूरी तरह ठंडा होने के बाद टुकड़ों को निकालें. मैसूर पाक को सॉफ्ट और हल्का घीदार रखने के लिए इसे बहुत ज्यादा पकाने से बचना जरूरी है. वहीं अगर इसे ज्यादा देर तक पकाया जाए तो मिठाई ज्यादा सख्त हो सकती है. घर पर बनी इस मिठाई को साफ और सूखे एयर-टाइट कंटेनर में रखा जा सकता है. त्योहार या किसी खास मौके पर इसे मेहमानों को भी परोसा जा सकता है. अगर आपको बेसन की मिठाई पसंद है तो घर पर बनी मैसूर पाक की यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें.

यह भी पढ़ें : कुरकुरी लिट्ठी कैसे बनाएं? जान लें यह आसान तरीका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *