प्राइवेट कर्मचारियों को 2 और 3 दिसंबर को मिलेगी छुट्टी, क्यों लिया गया फैसला?

85affa3b364a99bd0431786b773ab75117947477538041241 original


यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में काम करने वाले प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. देश की सरकार ने 55वें यूनियन डे यानी ईद अल एतिहाद 2026 के मौके पर दो दिन की पेड छुट्टी देने का ऐलान किया है. इसके तहत बुधवार, 2 दिसंबर और गुरुवार, 3 दिसंबर को निजी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को छुट्टी मिलेगी. यानी इस दौरान कर्मचारियों को बिना सैलरी कटे आराम करने और राष्ट्रीय उत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा.

UAE के मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्सेज एंड एमिरेट्सेशन (MoHRE) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी है. मंत्रालय के मुताबिक, यह छुट्टी देश के सभी सात अमीरातों में प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों पर लागू होगी. वहीं, फेडरल सरकारी कर्मचारियों के लिए भी तीन दिन की छुट्टी घोषित की गई है. ऐसे में सरकारी कर्मचारियों को प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के मुकाबले एक दिन ज्यादा छुट्टी मिलेगी.

सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी तीन दिन की छुट्टी

फेडरल अथॉरिटी फॉर गवर्नमेंट ह्यूमन रिसोर्सेज (FAHR) ने सरकारी कर्मचारियों के लिए 2 दिसंबर से 4 दिसंबर 2026 तक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. इसके बाद वीकेंड की छुट्टी रहेगी और सोमवार, 7 दिसंबर से सरकारी कार्यालयों में कामकाज फिर शुरू होगा.

क्यों मनाया जाता है ईद अल एतिहाद?

ईद अल एतिहाद का अरबी में मतलब यूनियन डे होता है. इसे हर साल 2 दिसंबर को मनाया जाता है. दरअसल, 2 दिसंबर 1971 में संयुक्त अरब अमीरात का गठन हुआ था. शुरुआत में छह अमीरात एक साथ आए थे, जबकि रास अल खैमाह फरवरी 1972 में इस संघ में शामिल हुआ. UAE के संस्थापक और पहले राष्ट्रपति शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान ने देश के एकीकरण में अहम भूमिका निभाई थी. इस साल देश अपनी स्थापना के 55 साल पूरे होने का जश्न मनाएगा.

कैसे मनाया जाता है ईद अल एतिहाद?

ईद अल एतिहाद के मौके पर UAE के अलग-अलग शहरों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. दुबई, अबू धाबी और दूसरे शहरों में आतिशबाजी और लाइट शो होते हैं. इसके अलावा सैन्य परेड, एयर शो और पारंपरिक अमीराती सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं.

इस दौरान सरकारी इमारतों, शॉपिंग मॉल, सड़कों और घरों को UAE के राष्ट्रीय झंडे के रंगों लाल, हरे, सफेद और काले से सजाया जाता है. म्यूजियम और हेरिटेज विलेज में देश के इतिहास और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम होते हैं. वहीं, होटल, मॉल और मनोरंजन से जुड़ी जगहों पर विशेष ऑफर और आयोजन भी किए जाते हैं.

यूपी के मेरठ में सस्ता हुआ सोना, 3 दिन में 6611 रुपये की गिरावट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *