भारत के खिलाफ टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का एलान, नई खिलाड़ी करेगी कप्तानी

89c714a35ec47f6ed9d31f31f693b07917817845233171364 original


इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने गुरुवार (18 जून) को भारतीय महिला टीम के खिलाफ होने वाले इकलौते ऐतिहासिक टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच इकलौता टेस्ट 10 जुलाई से लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जिसके लिए नैट सिवर-ब्रंट को इंग्लिश टीम का कप्तान बनाया गया है, जो पहली बार फॉर्मेट में टीम की कमान संभालेंगी. यह इंग्लिश महिला टीम का लॉर्ड्स के मैदान पर पहला टेस्ट होगा. 

लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में खेल चुकीं ऐलिस कैपसी, टिली कॉर्टीन-कोलमैन और मैडी विलियर्स टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए अपना पहला मैच खेल सकती हैं, जबकि टीम की बाकी सदस्य ग्रेस पॉट्स और ऐली थ्रेलकेल्ड ने अभी तक अपने देश के लिए कोई मैच नहीं खेला है. लिहाजा मैच के जरिए 5 खिलाड़ियों का डेब्यू हो सकता है.

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पिंडली में दोबारा चोट लगने के बावजूद, साइवर-ब्रंट को टीम की कप्तानी सौंपी गई है और वह अपना 13वां टेस्ट मैच खेलने जा रही हैं. टीम की सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाली खिलाड़ी हीथर नाइट हैं, जो इस फॉर्मेट में अपना 15वां मुकाबला खेलेंगी. 

इंग्लैंड महिला क्रिकेट की मैनेजिंग डायरेक्टर क्लेयर कॉनर का मानना ​​है कि देश में महिला क्रिकेट के लिए यह एक रोमांचक समय है और जल्द ही इतिहास रचा जाने वाला है.

क्लेयर कॉनर ने कहा, “हमने नैट सिवर-ब्रंट की कप्तानी में एक मजबूत टेस्ट टीम चुनी है, जो लॉर्ड्स में महिला क्रिकेट के लिए कुछ और ऐतिहासिक दिनों की गवाह बनेगी. महिलाओं के खेल में टेस्ट क्रिकेट एक दुर्लभ और बेहद चुनौतीपूर्ण अनुभव है और मुझे पता है कि हमारी खिलाड़ियों को इस फॉर्मेट में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने पर कितना गर्व है.”

भारत के खिलाफ इकलौते टेस्ट के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड 

नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, माया बाउचियर, ऐलिस कैपसी, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एमा लैंब, ग्रेस पॉट्स, एली थ्रेलकेल्ड, मैडी विलियर्स, इजी वोंग.

 

यह भी पढ़ें: कंगारू टीम से डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ी का बड़ा बयान, ‘हमेशा ऑस्ट्रेलिया से खेलने का…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *