महाराष्ट्र में 122 साल पुराने Cafe का लाइसेंस सस्पेंड, करोड़ों का मिलावटी सामान जब्त

146682e562a9e81d270f5e925f686e5a17906664501421216 original


मुंबई का बेहद मशहूर और करीब 122 साल पुराना kyani & CO कैफे इन दिनों में खाद्य सुरक्षा को लेकर चर्चा में है. महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी FDA ने गंदगी को लेकर कैफे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है और कैफे का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है. जांच के दौरान कैफे की रसोई में खाद्य सामग्री रखने वाली जगह पर साफ-सफाई से जुड़ी कई गंभीर कमियां मिलीं. 

FDA की टीम ने कैफे का ओचक निरीक्षण किया था. जांच के दौरान अधिकारियों को खाद्य पदार्थ तैयार करने और रखने वाली जगहों पर चूहों की बीट, जिंदा मक्खियां और मरे हुए कॉकरोच देखने को मिले. इसके अलावा परिसर में बिल्लियां भी देखने को मिली. एक फ्रिज के अंदर खून जमा हुआ मिला, जिससे सफाई व्यवस्था पर सवाल उठे.

खुले सीवेज मैनहोल के पास तैयार हो रहा था खाना

जांच के दौरान फूड प्रोसेसिंग एरिया में खुला सीवेज मैनहोल भी पाया गया. कुछ खाद्य सामग्री सीधे फर्श पर रखी हुई थी, वहीं कच्चे आटे को अखबार से ढककर रखा गया था. अधिकारियों को कच्चे और तैयार खाद्य पदार्थों को अलग रखने की व्यवस्था में भी कमी मिली.

FDA के मुताबिक, इस तरह की स्थिति से खाने के दूषित होने और ग्राहकों की सेहत पर असर पड़ने का खतरा काफी बढ़ सकता है, इसलिए विभाग ने इसे गंभीर खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ा मामला माना गया.

लाइसेंस तत्काल निलंबित

जांच के बाद FDA ने Kyani & Co.कैफे का FSSAI लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया. कार्रवाई के तहत कैफे को खाद्य पदार्थों की खरीद, तैयारी, स्टोरेज, बिक्री और वितरण रोकने के निर्देश दिए गए हैं. यानी जब तक जरूरी कमियों को दूर नहीं किया जाता, तब तक कैफे का कारोबार प्रभावित रहेगा.

महाराष्ट्र में चला था विशेष अभियान

Kyani कैफे पर हुई यह कार्रवाई महाराष्ट्र FDA के 23 से 27 सितंबर तक चलाए गए राज्यव्यापी खाद्य सुरक्षा अभियान का हिस्सा है. इस अभियान के दौरान कई खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई. रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई में 30 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट निलंबित किए गए और बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री भी जब्त की गई.

बता दें कि साल 1904 में शुरू हुआ Kyani & Co.कैफे मुंबई के पुराने ईरानी कैफे में शामिल है. इतने लंबे इतिहास वाले इस कैफे पर हुई FDA की कार्रवाई ने अब इसकी स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें- भयंकर सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी 9000 से ज्यादा की गिरावट; चेक करें रेट

यह भी देखें-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *