अंडर-19 एशिया कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आर्यवीर सहवाग रहे, जिन्होंने 5 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए. फाइनल में पाकिस्तान से जीत के बाद आर्यवीर ने अपने पिता वीरेंद्र सहवाग से वीडियो कॉल पर बात की और उन्हें फाइनल के रोमांचक मोमेंट्स के बारे में बताया. बता दें कि खिताबी मुकाबले में 338 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत मुश्किल स्थिति में फंस गई थी, हार करीब दिख रही थी. तब मनल चौहान (47) और मोहित उलवा (49) ने शानदार पारी से भारत वापसी कर पाया.
वीरेंद्र सहवाग ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें आर्यवीर सहवाग उनसे वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं. ये मैच के तुरंत बाद का है, जब भारतीय खिलाड़ी ग्राउंड पर जश्न मना रहे थे. कॉल पर बात करते हुए आर्यवीर ने बताया कि वह बहुत नर्वस थे, गेंदबाज खेल रहे थे और इस दौरान वह सीता-राम सीता-राम का जाप करते जा रहे थे.
आर्यवीर सहवाग ने अपने पिता वीरेंद्र सहवाग से कहा, “1 घंटे से बैठा था, इस दौरान सीता-राम सीता-राम का जाप कर रहा था कि कुछ हो जाए. आखिरी ओवर में 8 रन और फिर आखिरी गेंद पर 3 रन, बल्लेबाजी पर गेंदबाज थे. सब सोच रहे थे एक चौका लग जाए, चौका लगते ही सब पागल हो गए. भीड़ आई थी, सब पाकिस्तानी थे.”
2 हजार पाकिस्तानी सहवाग-सहवाग चिल्ला रहे- आर्यवीर
आर्यवीर ने आगे बताया, “जब मेरे चोट लगी तो फिजियो आए. स्टैंड में करीब 2 हजार पाकिस्तानी थे, सब सहवाग-सहवाग चिल्ला रहे थे. पाकिस्तानी भी सपोर्ट कर रहे थे कि भाई क्या बैटिंग कर रहा है. मजा आ गया.”
वीरेंद्र सहवाग ने अपने बेटे आर्यवीर को जीत की बधाई देते हुए कहा कि पूरी टीम बधाई और ये पूरी टीम से कह देना. आर्यवीर ने बताया कि वह कल वापस आ रहे हैं. आर्यवीर ने अंडर-19 एशिया कप 2026 में खेली 5 पारियों में 361 रन बनाए. उन्होंने फाइनल में 58 रन बनाए. सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने अर्धशतक (51) जड़ा था. इससे पहले ग्रुप स्टेज में यूएई के खिलाफ 160 रन बनाए थे.
यह भी पढ़ें- ‘हमें पता था…’, फाइनल में पाकिस्तान का बैंड बजाने के बाद बोले मोहित उल्वा; जानें क्या कहा