‘स्पाइडर मैन’ ने इंडिया बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, बनी 500 करोड़ कमाने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म

4fedbee1a26c30739b1b1b6346a4858f1786527200125587 original


‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया है. इंडिया में तो फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. फैंस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं. अब फिल्म ने इतिहास रच दिया है और 500 करोड़ का आंकड़ा टच कर लिया है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.

‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ का डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने इंडिया में 60.60 करोड़ की ओपनिंग की. फिल्म को 17 हजार शोज मिले. फिल्म की ऑक्यूपेंसी 72.3 परसेंट रही. दूसरे दिन फिल्म ने 49.35 करोड़ का बिजनेस किया. तीसरे दिन फिल्म ने 70.25 करोड़ कमाए. चौथे दिन फिल्म ने 77.75 करोड़ का बिजनेस किया. पांचवें दिन फिल्म ने 23.80 करोड़ कमाए. छठे दिन फिल्म ने 21.75 करोड़ का बिजनेस किया. सातवें दिन फिल्म ने 17 करोड़ का बिजनेस किया. आठवें दिन फिल्म ने 14.25 करोड़ कमाए. पहले हफ्ते में फिल्म ने 334.75 करोड़ कमाए.

फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड

नौवें दिन फिल्म ने 15 करोड़ का कलेक्शन किया. 10वें दिन फिल्म ने 31 करोड़ कमाए. 11वें दिन 34.70 करोड़ और 12वें दिन 7.60 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने ग्रॉस 505.93 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं नेट 423.05 करोड़ की कमाई कर ली है.

इसी के साथ फिल्म इंडिया में 500 करोड़ ग्रॉस का आंकड़ा छूने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म बन गई है. ये फिल्म स्पाइडर मैन फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा सक्सेसफुल फिल्म बन गई है.

ये भी पढ़ें- ‘खाते इस देश का हैं लेकिन…’ नसीरुद्दीन शाह को कंगना रनौत ने कहा ‘लोमड़ी’, बुरी तरह भड़कीं एक्ट्रेस

‘स्पाइडर मैन’ सीरीज की फिल्मों ने इंडिया में किया ऐसा परफॉर्म
‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने 423.05 करोड़ (12 दिन) का बिजनेस किया.
‘स्पाइडर मैन: नो वे होम’ ने 212 करोड़ का कलेक्शन किया.
‘स्पाइडर मैन: फार फ्रॉम होम’ ने 85.7 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया.
‘स्पाइडर मैन: होमकमिंग’ ने 58 करोड़ की कमाई की.

ये भी पढ़ें- Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है ‘हैवान’ का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया

इस फिल्म को डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में टॉम हॉलैंड, सेडी सिंक जेंडाया जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को जबरदस्त रिव्यूज मिले थे. अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्म हर गुजरते दिन के साथ जबरदस्त कमाई कर रही है. अब आने वाले दिनों में देखना होगा कि फिल्म कैसा परफॉर्म करती है.

चाइना बॉक्स ऑफिस पर ऐसा हाल

बता दें कि फिल्म चाइना बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार कमाई कर रही है. कोईमोई के मुताबिक, फिल्म 200 मिलियन डॉलर के बहुत करीब पहुंच रही है. फिल्म ने अभी तक 186.6 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है. अब फिल्म जल्द ही ‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’ का रिकॉर्ड ब्रेक करेगी. ‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’ ने चाइना के बॉक्स ऑफिस पर 88.7 मिलियन डॉलर की कमाई की थी. 

‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने पोस्ट कोविड चाइना बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में टॉप 5 में जगह बना ली है. इस लिस्ट में नंबर वन पर जूटोपिआ है. इस फिल्म ने 657.8 मिलियन डॉलर की कमाई की थी. दूसरे नबंर पर अवतार: द वे ऑफ वॉटर है. फिल्म ने 246 मिलियन डॉलर की कमाई की. तीसरे नंबर पर F9 है. इस फिल्म ने 215.3 करोड़ की कमाई की. चौथे नंबर पर ‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’ और पांचवें पर ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *