‘हैवान’ में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- ‘किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं’

225585181fa8b7fd4f1b1348c4f7c7f017865344480071296 original


अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने कई शानदार कॉमेडी फिल्मों में साथ काम किया है. अब अक्षय कुमार अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ में एक अलग अंदाज में नजर आएंगे. ये एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार पहली बार बेहद डार्क और खतरनाक किरदार निभाते दिखेंगे. फिल्म में दर्शकों को अक्षय का एक नया अवतार देखने को मिलेगा.

हैवान ने अपने किरदार पर बोले अक्षय कुमार
फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है. ‘हैवान’ में अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक उनके किरदार के खतरनाक अंदाज की झलक देता है. एक्टर ने बताया कि उनका किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं है. अक्षय कुमार ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अपने किरदार के बारे में बताया, ‘जैसा फिल्म का नाम है, मैं ‘हैवान’ का किरदार निभा रहा हूं. मेरे किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं है, वो पूरी तरह से बुरा है. मैं हमेशा से पर्दे पर एक साइको का किरदार निभाना चाहता था.

उन्होंने आगे कहा, ‘पिछले 4-5 फिल्मों में मैंने कॉमेडी, हॉरर, एक्शन और ड्रामा जैसे अलग-अलग जॉनर किए हैं. लेकिन ये पहली बार है जब मैं पूरी तरह से एक बुरे किरदार में नजर आऊंगा. मैं खुद को लगातार चुनौती देना पसंद करता हूं और ‘हैवान’ मेरे लिए वही चुनौती है.’

ये भी पढ़ेंः Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वालै है ‘हैवान’ का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया

वहीं, फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बताया कि जब वो अक्षय को ‘हैवान’ की कहानी सुना रहे थे, तो उन्हें लगा था कि अक्षय ये फिल्म नहीं करेंगे. उन्होंने अक्षय से पूछा कि उनके हिसाब से ये किरदार कौन निभा सकता है. इस पर अक्षय ने ही उनसे पूछा, ‘क्या मैं ये किरदार कर सकता हूं?’ प्रियदर्शन ने कहा कि तभी उन्हें लगा कि फिल्म में अक्षय का एक बिल्कुल अलग रूप देखने को मिलेगा.

कब रिलीज होगी ‘हैवान’?
बता दें, ‘हैवान’ में अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान भी नजर आएंगे. फिल्म में सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में हैं. ये फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं

ये भी पढ़ेंः ‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला ‘इंडिया के टॉप 1%’ का बड़ा ट्विस्ट

अक्षय और प्रियदर्शन की फिल्में
अक्षय और प्रियदर्शन ने ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भागम भाग’, ‘भूल भुलैया’, ‘दे दना दन’, ‘खट्टा मीठा’, और ‘भूत बंगला’ जैसाी फिल्मों में साथ काम किया है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *