JEE Main 2027 के फॉर्म में आधार और 10वीं के नाम में अंतर तो न हों परेशान, NTA ने दी राहत

f78a4937c946602ece86808026a4907917948067288421094 original


JEE Main 2027: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन 2027 के लिए आवेदन करने वाले लाखों छात्रों को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बड़ी राहत दी है. आवेदन के दौरान अक्सर छात्रों को इस बात की चिंता रहती है कि अगर उनके आधार कार्ड और कक्षा 10वीं की मार्कशीट में नाम की स्पेलिंग या डिटेल में कोई  अंतर है, तो क्या उनका आवेदन रद्द हो जाएगा एनटीए ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड और 10वीं के प्रमाण पत्र में नाम अलग-अलग होने से उम्मीदवार की उम्मीदवारी पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

एजेंसी ने छात्रों की सामान्य समस्याओं को दूर करने के लिए 48 अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों की एक विस्तृत लिस्ट जारी की थी, जिसमें रजिस्ट्रेशन, डिजिलॉकर, अपार आईडी, पात्रता परीक्षा, शहर का चयन और करेक्शन विंडो से जुड़े जैसे कई जरूरी नियमों को स्पष्ट किया गया है.

आधार और 10वीं की मार्कशीट में नाम के अंतर का नियम

एनटीए के स्पष्टीकरण के अनुसार उम्मीदवारों को जेईई मेन 2027 के आवेदन पत्र में अपना नाम ठीक वैसे ही भरना होगा, जैसे उनकी कक्षा 10वीं की मार्कशीट में दर्ज है. वहीं भले ही आधार कार्ड पर नाम थोड़ा अलग लिखा हो, लेकिन फॉर्म भरते समय आपको कक्षा 10वीं के डॉक्यूमेंट का ही पालन करना होगा. एजेंसी ने साफ किया है कि इस तरह के अंतर के कारण किसी भी छात्र की उम्मीदवारी प्रभावित नहीं होगी.

अपार आईडी और डिजिलॉकर को लेकर अपडेट

एनटीए ने यह भी पुष्टि की है कि जेईई मेन 2027 के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य नहीं है. छात्र इसके बिना भी अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं. वहीं एजेंसी ने छात्रों को सलाह दी है कि वह रजिस्ट्रेशन शुरू करने से पहले अपना डिजिलॉकर री-केवाईसी पूरा कर लें ताकि आवेदन कंफर्मेशन पेज पर उनकी नवीनतम फोटो सही तरीके से प्रदर्शित हो सके. अगर डिजिटल लॉकर लॉगिन में कोई समस्या आती है, तो छात्र अपने स्वयं के लॉगिन क्रेडेंशियल्स से दोबारा प्रयास कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-IOCL Apprentice 2026: Indian oil में अप्रेंटिस का मौका, बगैर एग्जाम भरे जाएंगे 409 पद

आवेदन से जुड़ी दूसरी ज़रूरी जानकारी

  • कैटेगरी सर्टिफिकेट- जेईई मेन 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन के समय कैटेगरी प्रमाण पत्र अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है. लेकिन सर्टिफिकेट नंबर जारी होने की तिथि और जारी करने वाले प्राधिकारी की डिटेल भरनी अनिवार्य है.
  • 12वीं का रोल नंबर- जो छात्र 2026-27 में 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं, वह रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर जारी न होने की स्थिति में नॉट अवेलेबल ऑप्शन चुन सकते हैं. वहीं इंप्रूवमेंट परीक्षा देने वाले छात्रों को पास्ड ऑप्शन चुनना होगा.
  • परीक्षा शहर और लाइव फोटो- छात्र एड्रेस की शर्तों के अधीन अधिकतम चार पसंदीदा परीक्षा शहरों का चयन कर सकते हैं. इसके अलावा अगर सिस्टम की ओर से लाइव फोटो एक्सेप्ट नहीं की जाती है, तो उम्मीदवार इसे कई बार दोबारा क्लिक कर सकते हैं.
  • सेशन 2 के लिए अलग फॉर्म- अप्रैल 2027 में होने वाले दूसरे सत्र में शामिल होने के इच्छुक छात्रों को अलग से आवेदन पत्र जमा करना होगा.

जेईई मेन 2027 सेशन 1 की जरूरी तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 22 नवंबर 2026 रात 11:50 बजे तक
  • लेट फीस के साथ आवेदन- 23 से 26 नवंबर 2026
  • आवेदन करेक्शन विंडो- 27 से 29 नवंबर 2026
  • सेशन 1 संभावित परीक्षा तारीख- 20 से 30 जनवरी 2027
  • सेशन 2 रजिस्ट्रेशन- 5 जनवरी से 3 फरवरी 2027

ये भी पढ़ें-Satellite Engineer Career: सैटेलाइट बनाने के लिए क्या पढ़ना पड़ता है, कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *