पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर आकिब जावेद की बेटी उकबा जावेद की शादी इंग्लैंड में हुई. आकिब की पत्नी ने फेसबुक पर शादी की फोटो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी. उकबा की शादी 9 अगस्त को यूके में हुई. उन्होंने पोस्ट के साथ नए जोड़े को दुआएं और शुभकामनाएं दीं. शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
आकिब जावेद मुस्लिम धर्म को मानते हैं, हालांकि उनकी बेटी की शादी क्रिश्चियन रीति रिवाज से हुई. वीडियो में नजर आ रहा है किए आकिब जावेद अपनी बेटी को स्टेज की तरफ लेकर जा रहे हैं. उकबा ने यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स से मीडिया और इंटरनेशनल जर्नलिज्म किया है.
Aqib Javed’s Daughter Ties the Knot in UK 🇬🇧
Pakistan cricket selector and NCA Director Aqib Javed’s daughter has tied the knot in the UK.
Congratulations to Aqib Javed and his family! 🤍 pic.twitter.com/9cBq0c6XKL
— Mian Ahmad (@aHmADmIaN150) August 12, 2026
यह भी पढ़ें- किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
उकबा जावेद की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए. बता दें कि आकिब जावेद की पत्नी और उकबा की मां फर्जाना जानी मानी लेखक हैं. आकिब और फर्जाना की शादी 1998 में हुई थी.
आकिब जावेद गैरी कर्स्टन के इस्तीफे के बाद पाकिस्तान नेशनल क्रिकेट टीम के अंतिरम कोच बने थे. वह फरवरी-मार्च 2025 चैंपियंस ट्रॉफी तक इस पद पर रहे थे.
आकिब जावेद क्रिकेट करियर
54 वर्षीय आकिब जावेद के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 22 टेस्ट और 163 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें क्रमश 54 और 182 विकेट लिए. वह वाइट बॉल क्रिकेट के शानदार गेंदबाजों में से एक थे. इसके आलावा आकिब ने 121 फर्स्ट क्लास मैचों में 358 विकेट लिए. लिस्ट ए के 250 मैचों में उनके नाम 289 विकेट रहे.
यह भी पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत
इसके बाद आकिब ने कोचिंग में करियर बनाया, वह नेशनल टीम के आलावा पाकिस्तान नेशनल क्रिकेट एकेडमी के मुख्य कोच रहे. पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स के साथ जुड़े और उन्हें चैंपियन बनाया. उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजी कोच के रूप में भी कार्य किया.