300 रुपया सस्ता हुआ गैस सिलेंडर! जानें आज घरेलू और कमर्शियल LPG के रेट

93d0f56e33c73c1a51714a2baec68a4a17900416246501379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें सितंबर में स्थिर रहीं.
  • कमर्शियल सिलेंडर 1 सितंबर को बढ़ा, जून में भी दाम उछले.
  • एलपीजी बुकिंग नियम बदले, ग्रामीण को अब 25 दिन अंतराल.

आज 22 सितंबर 2026 को देश में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं. इसकी कीमतें आखिर बार जून में 29 रुपये बढ़ाई गई थीं. उसके बाद बीते 3 महीनों से कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में आखिर बार बदलाव महीने की शुरुआत यानी 1 सितंबर 2026 को हुआ था. उस दौरान सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 9.50 रुपये प्रति सिलेंडर की मामूली बढ़ोतरी की थी. 

300 रुपये कम हुई कीमत

जून में ईरान-अमेरिका के बीच तनाव चरम में पहुंचने की स्थिति में  सरकारी तेल कंपनियों ने दो बार में गैस के दाम बढ़ाए थे. सबसे पहले 1 जून को कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 42-53 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई थी. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 3,113 रुपये हो गई, जो इसका अब तक का सबसे महंगा रेट है.

यह कीमत आज चल रहे कमर्शियल सिलेंडर की औसत कीमत 2,747.50 से 365.50 रुपये कम है. कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने के 6 दिन बाद 7 जून 2026 को घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की सीधी बढ़ोतरी की थी. इसके चलते घरेलू LPG 913 रुपये से महंगा होकर 942 रुपये का हो गया था.

शहरवार चेक करें कीमत

शहर घरेलू सिलेंडर के रेट कमर्शियल सिलेंडर के रेट 
दिल्ली 942 रुपये 2,747.50 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये 2,701 रुपये
कोलकाता  968 रुपये 2,884 रुपये
बेंगलुरु 944.50 रुपये 2,831 रुपये
हैदराबाद 994 रुपये 2,996 रुपये
चेन्नई 957.50 रुपये 2,916.50 रुपये
जयपुर 945.50 रुपये 2,776 रुपये
बीकानेर 953.50 रुपये 2,798.50 रुपये
रांची  1,010.50 रुपये 2,925.50 रुपये

LPG बुकिंग नियम में बड़ा बदलाव

एलपीजी सप्‍लाई की स्थिति सुधरते ही सरकार ने एलपीजी बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. इसके तहत, दो सिलेंडर की डिलीवर के बीच का वक्त बढ़ाकर 25 दिन  कर दिया गया है, जो पहले 45 दिन हुआ करता था. यह नियम ग्रामीण क्षेत्रों के लिए है. शहरी क्षेत्रों में पहले से ही बुकिंग की अवधि 25 दिन है.

सरकार के निर्देश पर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) जैसी तेल कंपनियों ने इसे तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया है.

ये भी पढ़ें:

आज टंकी फुल करवाने में कितने पैसे होंगे खर्च? जानें पेट्रोल-डीजल का रेट 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *