‘द पैराडाइज’ ने मंगलवार को 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, ‘द वन’ ने भी किया धमाका

6563433f931df871f16f1120c923e1361790692699507587 original


एक तरफ साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ थिएटर में लगी है. फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘द वन’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर रही है. फिल्म में बिहार का छठ महापर्व दिखाया गया है. आइए नजर डालते हैं मंगलवार को कौनसी फिल्म बॉक्स ऑफिस धमाका कर रही है.

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘द पैराडाइज’ ने 10 बजे तक 3.81 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म को 4,426 शोज मिले और 16.7 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म के हिंदी वर्जन ने 45 लाख कमाए. वहीं तमिल वर्जन ने 9 लाख कमाए और तेलुगू वर्जन ने 2.42 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने 100.91 करोड़ कमा लिए हैं.

‘द पैराडाइज’ की 100 करोड़ क्लब में एंट्री

फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है. फिल्म ने पेड प्रिव्यू में 11.60 करोड़ कमाए. फिल्म को 900 शोज मिले और 79 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने पहले दिन 34.65 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने दूसरे दिन 14.90 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म ने 15.25 करोड़ कमाए. चौथे दिन फिल्म ने 15.70 करोड़ का बिजनेस किया. पांचवें दिन फिल्म ने 5 करोड़ कमाए. 

‘द वन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं ‘द वन’ की बात करें तो फिल्म ने पांचवें दिन रात 10 बजे तक 5.33 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 6894 शोज मिले और 28 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ कमाए. फिल्म को 6,746 शोज मिले और 26 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने दूसरे दिन 11.25 करोड़ की कमाई की. तीसरे दिन फिल्म ने 14.35 करोड़ कमाए. चौथे दिन फिल्म ने 5.25 करोड़ की कमाई की.

ये भी पढ़ें- 20 दिनों में ही थिएटर्स से हटी साउथ की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर 76 परसेंट का घाटा

फिल्म ने टोटल ग्रॉस 51.49 करोड़ की कमाई की है. वहीं 44.18 करोड़ नेट कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को दीपक मिश्रा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी जैसे स्टार्स दिखे. फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में बिहार का छठ महापर्व दिखाया गया. फिल्म के गाने को भी बहुत सराहा जा रहा है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *