Ram Navami 2026 LIVE: रामनवमी 26 या 27 मार्च कब मनेगी, जानें राम जन्मोत्सव की पूजा का सबसे शुभ समय


Ram Navami 2026 LIVE: भगवान श्रीराम का जन्म त्रेतायुग में चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था. भगवान विष्णु के सातवें अवतार के रूप में श्रीराम का जन्म अयोध्या के राजा दशरथ और कौशल्या के महल में हुआ. विष्णु अवतार में श्रीराम का जन्म धर्म और सत्य के स्थापना के लिए हुआ था.

राम नवमी के दिन भगवान राम की श्रद्धा और पूर्ण निष्ठा से पूजा करने पर जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है. साथ ही यह पर्व लोगों को सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देता है.

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मोत्सव को देशभर में राम नवमी के रूप में मनाया जाता है. हालांकि इस वर्ष 26 और 27 मार्च दोनों दिन नवमी तिथि रहने के कारण भक्त असमंजस में हैं कि, राम नवमी आखिर कब मनाई जाएगी और किस दिन पूजा-व्रत करना शुभ रहेगा.

26 मार्च को राम नवमी

पंचांग के अनुसार 26 मार्च को चैत्र शुक्ल की नवमी तिथि का आरंभ सुबह 11 बजकर 46 मिनट पर होगी और 27 मार्च सुबह 10 बजकर 07 मिनट तक रहेगी. हिंदू धर्म के अधिकतर पर्व-त्योहारों में उदयातिथि को मान्यता दी गई है. लेकिन रामायण के अनुसार, भगवान राम का जन्म दोपहर के समय हुआ था. इसलिए राम नवमी मनाने के लिए मध्याह्न काल पर अधिक जोर दिया जाता है. इसलिए 26 मार्च को ही भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा और इसी तिथि पर पूजा-पाठ होंगे. हालांकि यदि आप उदयातिथि के अनुसार पर्व मनाना चाहते हैं तो 27 मार्च को भी राम नवमी का त्योहार मना सकते हैं. 

अयोध्या में 27 मार्च को राम नवमी

श्रीराम की जन्म नगरी अयोध्या में राम नवमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. अयोध्या में इस वर्ष राम नवमी उत्सव 27 मार्च को मनाया जाएगा. अयोध्या के लव कुश मंदिर के प्रधान महंत बाबा राम केवल दास जी महाराज के मुताबिक, उदया तिथि के नियम का पालन करते हुए पावन नगरी अयोध्या में 27 मार्च को राम नवमी होगी. इसलिए अयोध्या समेत कई स्थानों पर राम नवमी का उत्सव 27 मार्च को होगा.

राम नवमी 2026 पूजा शुभ मुहूर्त

26 मार्च को राम नवमी पर पूजा के लिए सुबह 11 बजकर 14 मिनट से दोपहर 01 बजकर 41 मिनट का समय रहेगा. वहीं मध्याह्न क्षण दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर रहेगा. वहीं अगर आप 27 मार्च को पूजा कर रह हैं तो इस दिन दोपहर 11 बजकर 13 मिनट से दोपहर 01 बजकर 41 मिनट तक मध्याह्न मुहूर्त रहेगा. वहीं दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर मध्याह्न का क्षण रहेगा.

राम नवमी के दिन क्या करें

राम नवमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और फिर साफ वस्त्र पहन लें. पूजाघर की साफ-सफाई करें. भगवान राम की मूर्ति या तस्वीर का श्रृंगार करें. भगवान राम को फूल, फल, चंदन, धूप-दीप और नैवेद्य अर्पित कर विधिवत पूजन करें, भोग लगाएं, आरती करें. इस दिन रामायण और रामचरितमानस का पाठ करना भी शुभ होता है. राम नवमी पर घर में राम दरबार की स्थापना कर फूल-माला, भोग अर्पित करना चाहिए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *