TVK चीफ थलापति विजय की पत्नी के पास है Gold का भंडार, 1-2 नहीं… इतने करोड़ का है सोना

5d9feb41937025a95cf1e293c59db98d17781519547151216 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • कुल मिलाकर थलपति विजय की संपत्ति लगभग 624 करोड़ रुपये है।

Thalapathy Vijay Assests: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाली तमिलगा वेट्टी कजगम यानी TVK इन दिनों सरकार गठन की कोशिशों में जुटी है. इस पार्टी के प्रमुख और तमिल सुपरस्टार थलपति विजय ने राजनीति में जोरदार एंट्री करके सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

जब से चुनावों के नतीजे जनता के सामने आए है तब से विजय की संपत्ति और उनके चुनावी हलफनामें की खूब चर्चा हो रही है. हलफनामे के मुताबिक, विजय और उनकी पत्नी संगीता विजय के पास करोड़ों रुपये का सोना, चांदी और हीरे हैं.

यह भी पढ़ें – Multibagger Stock: गजब! शेयर हो तो ऐसा, 1 लाख के बना दिए 14 करोड़; 24 साल में दिया 1400 गुना रिटर्न

जानें विजय के पास कितना सोना-चांदी है?

  • हलफनामे के मुताबिक, विजय के पास 883 ग्राम सोना है.
  • इसकी कीमत लगभग 1.20 करोड़ रुपये बताई गई है.
  • इसके साथ ही विजय के पास लगभग 15 लाख रुपये की चांदी भी है.
  • यानी सोना-चांदी के मामले में विजय के पास करोड़ों की संपत्ति है.

पत्नी संगीता के पास है 4 करोड़ से ज्यादा का सोना

अब वहीं अगर विजय की पत्नी संगीत विजय की बात करें तो वह इस मामले में उनसे भी काफी आगे हैं. हलफनामे के मुताबिक, संगीता विजय के पास…

  • 3,132 ग्राम लगभग 3.1 किलो सोना है, जिसकी कीमत करीब 4.07 करोड़ रुपये है.
  • इसके अलावा उनके पास 2 किलो चांदी, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई गई है.
  • यानी उनकी पत्नी के पास टोटल 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ज्वेलरी है.

कितनी है थलपति विजय की कुल संपत्ति?

चुनावी हलफनामे के मुताबिक, थलपति विजय की कुल नेटवर्थ लगभग 624 करोड़ रुपये है. 

इसमें शामिल हैं:

यानी विजय के पास करीब 404 करोड़ की नकद/ज्वेलरी/इन्वेस्टमेंट जैसी संपत्ति और लगभग 200 करोड़ से ज्यादा की जमीन-जायदाद है.

यह भी पढ़ें – होम लोन-कार लोन लेने का गोल्डन रूल! क्या है 30% EMI नियम, जो कभी कर्ज में फंसने नहीं देता?

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *