- परिवार का बिजनेस टेलीकॉम के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी फैला है।
Richest Family in Delhi: आज के टाइम में हर व्यक्ति अमीर बनने के सपना देखता है, जिसके लिए दिन-रात मेहनत करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं देश की राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा अमीर परिवार कौन है? अगर नहीं तो आज हम बताएंगे कि कौन है वो परिवार जो दिल वालों की दिल्ली में सबसे अमीर माना जाता है.
दिल्ली-एनसीआर के सबसे अमीर परिवारों में पहले नंबर पर सुनील भारती मित्तल और उनका परिवार माना जाता है. इस परिवार की टोटल नेटवर्थ जानकर आप हैरान रह जाएंगे. इनकी टोटल नेटवर्थ 5,70,312 करोड़ बताई गई है, जो उन्हें देश के सबसे बड़े बिजनेस घरानों में शामिल करती है. अगर इनके बिजनेस की बात करें तो सुनील भारती मित्तल ने अपनी मेहनत और दूरदर्शिता के दम पर भारती एयरटेल को भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक बनाया है.
यह भी पढ़ें – 1 करोड़ वाली नौकरी छोड़कर साफ-सफाई का काम करने लगी मुंबई की महिला, क्यों चुना ऐसा करियर? खुद बताया
छोटे बिजनेस से शुरू हुआ बड़ा सफर
सुनील मित्तल ने साल 1976 में एक छोटे से बिजनेस से अपनी शुरुआत की थी. उस समय शायद ही किसी ने यह सोचा होगा कि ये बिजनेस आगे चलकर एक ग्लोबल टेलीकॉम कंपनी का रूप ले लेगा. लेकिन इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत है. सबसे खास बात तो यह है कि आज भारती एयरटेल दुनिया की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में गिनी जाती है.
600 मिलियन से ज्यादा है ग्राहक
- भारती एयरटेल आज भारत में मजबूत नेटवर्क रखती है.
- साथ ही अफ्रीका समेत कई देशों में मौजूद है.
- ये कंपनी 600 मिलियन से ज्यादा ग्राहकों को सेवाएं दे रही है.
- ये कंपनी मोबाइल नेटवर्क, ब्रॉडबैंड और डिजिटल सेवाएं में बड़ी पहचान बना चुकी है.
सिर्फ टेलीकॉम तक सीमित नहीं
इस परिवार ने टेलीकॉम के अलावा कई दूसरे क्षेत्रों में भी इन्वेस्ट किया है जैसे…
- डिजिटल टेक्नोलॉजी
- ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर
- सैटेलाइट इंटरनेट प्रोजेक्ट्स
- OneWeb जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स
इससे परिवार का बिजनेस लगातार बढ़ता जा रहा है.
न कार-न सोना, ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी की कितनी है नेटवर्थ, बनेंगे बंगाल के CM
नई पीढ़ी संभाल रही है जिम्मेदारी
बता दें कि सुनील मित्तल के बेटे श्राविन मित्तल अब परिवार के ग्लोबल बिजनेस विस्तार में अहम भूमिका निभा रहे हैं. वह भारती ग्लोबल के जरिए कंपनी के अंतरराष्ट्रीय विस्तार का नेतृत्व कर रहे हैं.