शाहीन अफरीदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार से की बदतमीजी, सवाल सुनते ही इस तेज गेंदबाज ने खोया आपा


Shaheen Afridi Behaves Rudely With A Journalist: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत आज यानी 26 मार्च से हो रही है, लेकिन उससे पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बड़ा बवाल देखने को मिला. इस लीग के शुरू होने के एक दिन पहले लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजित हुआ, जिसमें सभी टीमों के कप्तान शामिल हुए थे. इसमें लाहौर कलंदर्स की कप्तानी करने वाले शाहीन शाह अफरीदी भी मौजूद थे. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल सुनकर शाहीन अपना आपा खो दिया और उस पत्रकार से बदतमीजी कर दी. इसका घटना की वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शादाब, बाबर और शाहीन से हुआ सवाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शादाब खान, बाबर आजम और शाहीन अफरीदी से एक के बाद एक पत्रकारों ने सवाल पूछा. शादाब खान से सबसे पहले पूछा गया कि उन्हें भविष्य में पाकिस्तान के टी20 इंटरनेशनल कप्तान के रूप में देखा जा रहा है. क्या वे पीएसएल में अपने प्रदर्शन से दावेदारी को और मजबूत करना चाहेंगे. इसके बाद बाबर से पूछा गया कि टी20 में उनका स्ट्राइक रेट खराब है. पीएसएल कितना आपको मदद करेगा ये साबित करने के लिए कि आप टी20 के प्लेयर हैं. इसके बाद शाहीन ये पूछा गया कि वे टी20 इंटरनेशनल के कप्तान होने चाहिए ना कि वनडे की.

शाहीन अफरीदी ने पत्रकार से की बदतमीजी

पत्रकार के द्वारा पूछे गए सवाल पर शादाब खान और बाबर आजम शांत दिखे, लेकिन शाहीन शाह अफरीदी नाराज नजर आए. शादाब खान ने पूछे गए सवाल का जवाब देने के लिए अपना माइक ऑन किया, लेकिन तभी शाहीन बीच में बोलने लेंगे और उन्होंने सवाल के जवाब में कहा, ‘देखें अभी हम पीएसएल खेल रहे हैं तो आपका जो भी सवाल है वो पीएसएल के हवाले से पूछिए. जब हम पाकिस्तान क्रिकेट के लिए खेलेंगे तो तब आप ये सब पूछिएगा आपको अच्छा जवाब मिलेगा.’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *