अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में तो आपने काफी थ्रिलर मैच देखे होंगे. हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल खेला गया था. टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की थी, जब 03 रन की दरकार थी. लेकिन हम आपको जिस थ्रिलर के बारे में बताएंगे जो समझ से परे है. यहां तो टीम को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 12 रन चाहिए थे. ऐसे में आप सोचेंगे कि बॉलिंग टीम एक गेंद फेंककर आसानी से जीत हासिल कर लेगी, लेकिन यहां पिक्चर में आती है ‘नो-बॉल’ और उस पर लग जाता है चौका.
यह रोमांचक मुकाबला इन दिनों खेली जा रही 2026 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में देखने को मिला, जो सोमवार (16 नवंबर) को जम्मू एंड कश्मीर और तमिलनाडु के बीच खेला गया. आखिरी गेंद पर तमिलनाडु को जीत के लिए 12 रन चाहिए थे. जम्मू एंड कश्मीर के लिए बृजेश शर्मा गेंदबाजी कर रहे थे. उन्होंने आखिरी गेंद नो-बॉल फेंककर मैच फंसा दिया.
नो-बॉल के बाद क्या हुआ?
बीसीसीआई ने इस रोमांचक आखिरी गेंद का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बृजेश तमिलनाडु के मणिमारन सिद्धार्थ को गेंद फेंकते हैं. लेग स्टंप की तरफ जाती हुई गेंद बगैर टप्पा खाए बल्लेबाज के पास पहुंचती है. बल्लेबाज गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेल देता है. गेंद की ऊंचाई कमर से ज्यादा होने के कारण अंपायर इसे ‘नो-बॉल’ करार देते हैं. गेंदबाज को अपनी गलती का अफसोस होता है और सिर पकड़कर बैठ जाता है.
12 Needed Off 1… And Then THIS Happened! 😱 🎥 WATCH how J&K pulled off a victory over Tamil Nadu in a last-over thriller 🙌 Scorecard ▶️ https://t.co/mT9maPEfgF #SMAT | @mflone_ https://t.co/gBZa7dY2ol
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 16, 2026
अब आखिरी फ्री हिट गेंद पर चाहिए थे 7 रन. यानी छक्का लगाकर तमिलनाडु की टीम हारा हुआ मैच ड्रॉ कर सकती थी. लेकिन बृजेश ने समझदारी दिखाते हुए यॉर्कर गेंद फेंकी, जिस पर कोई रन नहीं आया. जम्मू ने मुकाबला जीत लिया. आखिरी गेंद पर मैच में पूरी बाजी पलट गई थी. इस तरह मुकाबले का अंत हुआ. जम्मू ने मैच 06 रन से जीत लिया.
यह भी पढे़ं: भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैचों की टाइमिंग होश उड़ा देगी, देर से उठे तो मिस कर देंगे एक्शन