Bedroom Sleeping Tips: बेडरूम में भूलकर भी न करें ये काम, वरना बिगड़ सकती है नींद और सेहत

4e413d338b53e9d48380f148baceffc91782291296688887 original


Bedroom Mistakes For Sleep: आदमी दिनभर थका-हारा वापस आता है, तो उसको दो पल के सुकून की जरूरत होती है. इसके लिए बेडरूम उसके लिए ठिकाना होता है, जहां वह सोकर अपनी थकान मिटाता है. हालांकि, सबके साथ ऐसा नहीं होता है. कई लोग बेडरूम को इस तरह रखते हैं कि वहां थकान मिटने की जगह नींद और सेहत दोनों बिगड़ जाते हैं. सबसे खास बात यह होती है कि इसके पीछे कोई दूसरा जिम्मेदार नहीं होता है, बल्कि हमारी कुछ गलतियां ही शामिल होती हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आपको बेडरूम में कौन सी गलतियां नहीं करनी हैं, जिससे आप सुकून से सो सकें.

बेडरूम में कौन सी गलतियां नहीं करनी हैं?

अब बात करते हैं कि आपको बेडरूम में कौन सी गलतियां नहीं करनी हैं. इसमें सबसे पहले आता है कि आपको यहां इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स नहीं रखने हैं. मान लीजिए आप सोने के लिए बेडरूम में गए और आपका फोन बीच में बजने लगा. एक-दो बार हुआ तो कोई बात नहीं है, लेकिन कभी-कभी बार-बार नींद टूटने के बाद दोबारा नींद नहीं आती है और नींद पूरी नहीं होने से आपको तमाम तरह की हेल्थ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. यही काम दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी करते हैं. दूसरा, आपको खुशबू वाले एयर फ्रेशनर से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए, इससे सांस की बीमारियों और एलर्जी का खतरा हो सकता है. इसके अलावा गंदे कपड़े और जूते भी यहां छोड़ने की जरूरत नहीं है, इन गंदगी वाली चीजों को आपको बेडरूम से बाहर ही रखना है.

इसे भी पढ़ें – Onion in Pocket Heat Stroke Myth: क्या जेब में प्याज रखने से लू नहीं लगती, जानें कितना असरदार है बुजुर्गों का यह तरीका?

कैसा होना चाहिए बेडरूम?

अब आते हैं कि आखिर बेडरूम को कैसा होना चाहिए. bettersleep संस्था के अनुसार, सबसे पहले आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपका बिस्तर कमरे के हिसाब से फिट हो यानी वह कमरे का हिस्सा लगना चाहिए. अगर गद्दा अच्छी नींद के लिए बेहतर नहीं लगता है, तो उसको बदलने का भी विचार करना चाहिए. बिस्तर को ऐसी जगह लगाना चाहिए, जिससे व्यू अच्छे तरीके से दिखे. इससे कमरा अच्छा लगने के साथ-साथ आपको भी अच्छा लगेगा. बेडरूम ऐसा होना चाहिए कि खुलेपन का अहसास हो. इसका फायदा यह होता है कि कम भरा हुआ लेआउट पूरे कमरे को हल्का, खुला और ज्यादा सुकूनभरा महसूस करा सकता है. इसके अलावा बिखरे सामान को कंट्रोल में रखें, जिससे ऐसा न लगे कि कमरा भरा-भरा है. फालतू सामान हटाने से न सिर्फ कमरा बेहतर दिखता है, बल्कि यह चिंता और मानसिक दबाव की भावना को भी कम कर सकता है. इससे सुकून की नींद आती है.

इसे भी पढ़ें – Evening Snacks Craving: शाम के मनपसंद स्नैक्स हो सकते हैं मोटापा बढ़ने का कारण, ऐसे दूर करें अपनी क्रेविंग

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *