Gold-Silver Rate Today: छठ-दीवाली से पहले संभले सोने के दाम, 2 दिनों की गिरावट के बाद आज फिर चमका गोल्ड

9250baee550348c71e94ec26b19b087017901509065271379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • चांदी 2,366 रुपये प्रति किलो महंगी होकर बिकी.

आज 23 सितंबर, 2026 को देश में पिछले दो दिनों से जारी गिरावट पर आखिरकार ब्रेक लग लग गया. आज 24-कैरेट सोने की कीमत में प्रति 100 ग्राम 8,700 रुपये और प्रति 10 ग्राम 870 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, पिछले दो दिनों में प्रति 100 ग्राम सोने की कीमत में 25,100 रुपये और प्रति 10 ग्राम 2,510 रुपये की गिरावट आई थी. 

क्यों अचानक बढ़ गए सोने के दाम?

पिछले दो दिनों में सोने की कीमतों में आई 25,100 की भारी गिरावट के चलते निवेशकों और स्थानीय ज्वैलर्स ने निचले स्तरों पर ताबड़तोड़ खरीदारी की. चूंकि सामने शादियों का सीजन है और कई त्योहार भी आने वाले हैं, ऐसे में सोने की कीमतों में गिरावट से लोगों को इसमें निवेश का शानदार मौका मिला, जिससे निचले रेट पर आज सुबह से ही हाजिर मांग काफी बढ़ गई, जिससे घरेलू कीमतों को तुरंत सपोर्ट मिला और भाव उछल गए.

चीन भी है जिम्मेदार

चीन दुनिया में सोने का सबसे बड़ा उपभोक्ता है और चीन के केंद्रीय बैंक (PBOC) और वहां के खुदरा निवेशकों की तरफ से सोने की मांग रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, चीन ने इस साल अगस्त तक 1,000 टन से भी ज्यादा सोने का आयात किया है. यह पिछले साल खरीदे गए सोने के मुकाबले काफी ज्यादा है. इस ग्लोबल डिमांड के चलते आज भारतीय बाजारों में भी सोने के दाम बढ़ गए. 

आज सोने की कीमत

आज 100 ग्राम 24-कैरेट सोने की कीमत15,42,000 रुपये है, जो कल के मुकाबले 8700 रुपये ज्यादा है. वहीं, प्रति 10 ग्राम कीमत 870 रुपये बढ़कर 1,54,200 रुपये हो गई है.

इसी तरह से 22-कैरेट सोने की कीमत प्रति 100 ग्राम 8,000 रुपये बढ़कर 14,13,500 और प्रति 10 ग्राम 800 रुपये बढ़कर 1,41,300 हो गई है.

18 कैरेट सोने की कीमत में भी प्रति 100 ग्राम कल के मुकाबले 6,500 रुपये की तेजी आई है और आज इसकी कीमत 11,56,500 रुपये है. वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम  यह650 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,15,650 रुपये पर पहुंच गई है. यह इस हफ्ते सोने की कीमतों में आई पहली तेजी है. 

आज चांदी की कीमत

आज 23 सितंबर 2026 को चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 2,366 रुपये बढ़कर 2,35,000 (2.35 लाख रुपये) पर पहुंच गई है. वहीं, अगर रिटेल मार्केट की बात करें, तो आज 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत लगभग 2,500 प्रति 10 ग्राम यानी कि 2,50,000 प्रति किलो के स्तर पर हैं.

ये भी पढ़ें:

NSE IPO: 20 इन्वेस्टमेंट बैंकरों ने कमीशन और फीस से कमाए 186 करोड़ 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *