Polymer Banknotes: प्लास्टिक के 1 अरब नोट बनेंगे, 10 और 20 रुपए की करेंसी के ट्रायल को मंजूरी

002415ca50242aa949acf8c727fe558d17864430216231346 original


Polymer Banknotes: पिछले कई दिनों से प्लास्टिक करेंसी को लेकर मार्केट में बहुत चर्चा है. कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि जल्दी ही बाजार में पॉलिमर नोट आएंगे, जिसके बाद हलचल थी कि कि क्या दोबारा से नोटबंदी होगी. हालांकि बाद में RBI ने इसे क्लियर किया और बताया कि नोटबंदी जैसा कुछ नहीं होगा. जिसके बाद RBI ने सरकार के सामने प्लास्टिक के नोटों के ट्रायल का प्रस्ताव रखा, जिसको अब सरकार की तरफ से मंजूरी भी मिल गई है.

प्लास्टिक नोटों का होगा ट्रायल
दरअसल हाल ही में सरकार ने 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक नोटों को बाजार में उतारने से पहले ट्रायल करने के लिए मंजूरी दे दी है. इसके तहत दोनों नोटों के 100-100 करोड़ पॉलिमर नोट तैयार किए जाएंगे. मंगलवार को राज्यसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे लेकर लिखित जवाब दिया, जिसमें उन्होंने पूरी जानकारी दी है. 

ये भी पढ़ें: बहुत ज्यादा बढ़ेंगे LPG के दाम! 59000 करोड़ के घाटे में गैस कंपनियां

क्या बोलीं वित्त मंत्री
सदर में अपने लिखित जवाब में वित्तमंत्री ने बताया कि ‘सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. RBI के अनुसार, ये पॉलिमर नोट बाजार में पहले से चल रहे कागज के नोटों के साथ ही जारी किए जाएंगे. उन्होंने ये भी कहा कि RBI ने बताया है कि इन पॉलिमर नोटों को खरीदने की प्रक्रिया अभी शुरुआती चरण में है. इसलिए फिलहाल ये बताना संभव नहीं है कि पॉलिमर नोट कब तक बाजार में आएंगे और इन्हें तैयार करने या खरीदने में कितना खर्च आएगा.

बता दें कि कुछ दिन पहले ही भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने अपने केंद्रीय बोर्ड की सिफारिश के बाद सरकार को ये प्रस्ताव भेजा था. अपने इस प्रस्ताव में उन्होंने लिखा था कि पहले इन नोटों का सीमित स्तर पर ट्रायल किया जाएगा. अगर ट्रायल सफल रहा, तो भविष्य में 10 और 20 रुपये के पॉलिमर नोट नियमित रूप से जारी किए जा सकते हैं.

अब सरकार से मिली मंजूरी के बाद उम्मीद है कि जल्दी ही बाजार में ये नोट आएंगे. हालांकि ये बात भी साफ है कि कागजी नोट जैसे चल रहे हैं वैसे ही चलेंगे, ना ही फिलहाल इनमें कोई बदलाव आएगा और ना ही इन्हें बंद किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: SIP या ULIP, 1 करोड़ का फंड बनाने के लिए कौनसा निवेश है बेहतर?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *