इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 पर शाहिद अफरीदी; देखें लिस्ट

ef0349e9c1748635305b38524e3ac4c017824721959821364 original


अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे लंबा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम पर दर्ज है. अफरीदी ने 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वनडे में 153 मीटर का छक्का जड़ा था. हालांकि कई लोगों का यह भी मानना है कि अफरीदा का छक्का इतना लंबा नहीं गया था, लेकिन रिकॉर्ड में सबसे उनका नाम सबसे लंबा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज के रूप में दर्ज है. 

गौर करने वाली बात यह है कि लिस्ट में दूसरा नाम किसी बल्लेबाज का नहीं, बल्कि गेंदबाज का नजर आता है. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली के नाम पर दूसरा सबसे छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. ली ने 2005 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में 143 मीटर लंबा छक्का लगाया था. 

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे लंबा छक्का लगाने वाले 7 बल्लेबाज

शाहिद अफरीदा (पाकिस्तान)- 153 मीटर (2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में)

ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया)- 143 मीटर (2005 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में)

टिम डेविड (ऑस्ट्रेलिआ)- 129 मीटर (2025 में भारत के खिलाफ टी20 में)

मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)- 127 मीटर (2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में)

लियाम लिविंगस्टोन (इंग्लैंड)- 122 मीटर (2021 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में)

कोरी एंडरसन (न्यूजीलैंड)- 122 मीटर (2014 में भारत के खिलाफ वनडे में)

मार्क वॉ (ऑस्ट्रेलिया)- 120 मीटर (1997 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में)

13 साल से रिकॉर्ड कायम 

सबसे लंबा छक्के लगने का रिकॉर्ड 13 साल पहले कायम हुआ था. अब देखना दिलचस्प होगा इस रिकॉर्ड को कौन तोड़ता है. यह उन चुनिंदा रिकॉर्ड में शामिल है, जिनका टूटा इतना आसान नजर नहीं आता है. 

जैसे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा औसत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज सर डॉन ब्रैडमैन के नाम पर दर्ज है. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 99.94 की औसत से रन बनाए. इसी तरह टेस्ट और वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा निजी स्कोर का रिकॉर्ड भी टूटना काफी मुश्किल नजर आता है. टेस्ट में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ 400* रनों की पारी खेली थी. वहीं वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भारत के रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है. रोहित ने 2013 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली थी.

 

यह भी पढ़ें: टी20 इंटरनेशनल में कौन रहा भारत का सबसे सफल कप्तान? जानें धोनी, कोहली और रोहित में कौन नंबर-1



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *