कौन हैं अपने IPL करियर की पहली गेंद पर ‘सिक्स’ लगाने वाले Akshat Raghuvanshi? रोहित शर्मा के हैं बड़े वाले फैन

c29a319d53578eae91e44825dc795ef91777907973626975 original


अक्षत रघुवंशी, जिन्हें अपने IPL करियर की पहली गेंद के लिए सालों तक याद रखा जाएगा. उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया, जहां उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया. उन्होंने विल जैक्स की गेंद को बाउंड्री के पार भेजा. अक्षत ऐसे पहले बल्लेबाज नहीं हैं, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत ‘सिक्स’ के साथ की है.

कौन हैं अक्षत रघुवंशी?

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में अक्षत रघुवंशी को 2.2 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था. 22 वर्षीय अक्षत मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं और जरूरत पड़ने पर दायें हाथ से ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं. उन्होंने टी20 क्रिकेट में पहचान मध्य प्रदेश टी20 लीग के जरिए बनाई. 2025 सीजन में उन्होंने 4 मुकाबलों में 59.75 के शानदार औसत से 239 रन बनाए थे. मध्य प्रदेश टी20 लीग 2025 सीजन में एक शतक और एक फिफ्टी भी लगाई थी. उन्होंने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की अंडर-19 टीम की कप्तानी की है.

रोहित शर्मा के हैं ‘जबरा’ फैन

कुछ समय पहले एक मीडिया इन्टरव्यू में उन्होंने बताया था कि वे पहले सचिन तेंडुलकर के बड़े फैन थे, लेकिन बाद में उन्हें रोहित शर्मा का खेल अधिक पसंद आने लगा. रोहित शर्मा की तरह उनका जर्सी नंबर भी 45 है. उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए बताया था कि वे मुंबई इंडियंस के लिए खेलना चाहते हैं, लेकिन पिछले साल ऑक्शन में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा था.

करियर की बात करें तो अभी तक उन्हें केवल 7 टी20 मैचों का अनुभव है, जिनमें उन्होंने 63 रन बनाए हैं. 17 मैचों के लिस्ट-ए करियर में उनके नाम तीन अर्धशतक समेत 361 रन हैं. 2022 में ही उन्होंने अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू कर लिया था. रेड बॉल क्रिकेट में अब तक 17 मैचों में उनके नाम 481 रन हैं. मध्य प्रदेश के लिए खेलते हुए उन्होंने एक शतक और 4 फिफ्टी भी लगाई हैं.

यह भी पढ़ें:

6,6,6,6,6,6,6… निकोलस पूरन ने ठोका IPL में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक, MI के खिलाफ रचा इतिहास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *