West Bengal Election Results 2026: ममता के ये 5 सिपाही हैं सबसे रईस, जानिए जीते या हारे? एक की नेटवर्थ तो अरबों रुपए है

0bb7629b3b4204b860d9fb3e9bc9e65d1777902018115940 original


West Bengal Election TMC Richest Leaders: पश्चिम बंगाल में आज 15 साल बाद ममता राज खत्म हो गया है. राज्य में आजादी के बाद पहली बार कमल खिला है. बंगाल की राजनीति हमेशा से चर्चा का केंद्र रही है. यहां सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी न केवल अपने राजनीतिक रसूख के लिए जानी जाती है, बल्कि इसके कई नेता अपनी अकूत संपत्ति और आलीशान जीवनशैली के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं. 

आज हम आपको बताने जा रहे हैं टीएमसी के उन पांच सबसे अमीर नेताओं के बारे में, जिनकी नेटवर्थ जानकर आप हैरान रह जाएंगे. साथ ही आपको बताएंगे कि इस चुनाव में उनको जीत मिली है या उन्होंने हार का स्वाद चखा है. 

टॉप पांच नेता और उनकी संपत्ति

जाकिर हुसैन- 133 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति के साथ इस सूची में सबसे ऊपर हैं, जो जंगीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े.

गौतम मिश्रा- 105 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं, जो बरजोरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े.

कवि दत्ता- 72 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जो दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़े.

कृष्ण कल्याणी- 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं, जो रायगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़े.

मानस रंजन भुइयां- 15 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति के साथ इस सूची में शामिल हैं, जो सबंग विधानसभा सीट से चुनाव लड़े.

‘बंगाल में खिला कमल’- बंगाल में जीत को बढ़ रही बीजेपी, पीएम मोदी का पहला रिएक्शन आया सामने

चुनाव में हारे या जीते?

जाकिर हुसैन- जंगीपुर विधानसभा सीट से जाकिर हुसैन हार गए हैं. वह दूसरे नंबर पर रहे.  इस सीट से बीजेपी के चित्त मुखर्जी ने जीत दर्ज की है. 

गौतम मिश्रा- बरजोरा विधानसभा सीट से गौतम मिश्रा भी हार गए हैं. वह भी दूसरे नंबर पर रहे. इस सीट से बीजेपी के बिलेश्वर सिन्हा ने जीत दर्ज की है.

कवि दत्ता- दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा सीट से कवि दत्ता ने भी हार का स्वाद चखा है. यह भी दूसरे नंबर पर रहे. इन्हें बीजेपी के लक्ष्ण चंद्र ने हराया है.

कृष्ण कल्याणी- रायगंज विधानसभा सीट से कृष्ण कल्याणी में हार गए. इन्हें भी बीजेपी के उम्मीदवार ने हराया है, जिनका नाम कौशिक चौधरी है. 

मानस रंजन भुइयां-  सबंग विधानसभा सीट से मानस रंजन भी हार गए. इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार अमल कुमार पांडा ने जीत दर्ज की है. मानस दूसरे नंबर पर रहे. 

यानी कुल मिलाकर टीएमसी के पांचों धन कुबेरों को हार का सामना करना पड़ा है. बड़ी बात यह है कि सभी दूसरे नंबर पर रहे और सभी को बीजेपी उम्मीदवारों ने हराया है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *