शादियों के सीजन की शुरुआत होने वाली है और इस दौरान सोने-चांदी की मांग काफी बढ़ जाती है. बीते कुछ दिनों में दोनों धातुओं की कीमत तेजी से नीचे आई है. कल यानी सोमवार को वायदा बाजार में सोने की कीमत में 2100 रुपये से ज्यादा की कमी देखी गई है. इसके बाद यह 1.35 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे आ गया.
बता दें कि चांदी भी एक ही दिन में 8400 रुपये से ज्यादा सस्ती हुई, जिसके बाद इसकी कीमत 1.70 लाख रुपये प्रति किलो के नीचे पहुंच गई. हैरानी की बात ये है कि नवंबर की शुरुआत में सोना-चांदी के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी, लेकिन अब दोनों के रेट में गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसे में अब ये जानना जरूरी है कि आखिर सोने-चांदी की कीमत में कितनी गिरावट आई है और सोने-चांदी में आई गिरावट को लेकर एक्सपर्ट्स की क्या राय है?
सोना 1 लाख रुपये तक सस्ता होगा?
सोने-चांदी में आई बड़ी गिरावट के बाद ये सवाल बड़ा हो गया है कि क्या सोने की कीमत 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है. एक्सपर्ट्स का अनुमान ये है कि आने वाले कुछ समय में सोने की कीमत 1.15 से 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह सकती है. लेकिन अगर बात करें 1 लाख रुपये तक सोने की कीमत पहुंचने कि तो एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इतनी बड़ी गिरावट की संभावना फिलहाल मुश्किल लगती है. ऐसे में जानते हैं कि क्या चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है?
कहां तक फिसलेगी चांदी?
चांदी को लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में चांदी की कीमत 1.40 लाख से 1.60 लाख रुपये प्रति किलो के बीच रह सकती है. अहम बात ये है कि सोने-चांदी के रेट आने वाले समय में क्या होंगे, ये बात डॉलर, ब्याज दर, महंगाई और दुनिया के हालात पर निर्भर करते हैं.
कितनी गिरावट आई सोने की कीमत में?
बता दें कि 5 नवंबर के बाद सोने की कमी में गिटावट देखने को मिली. अहम बात ये है कि 5 नवंबर को 1,44,095 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहने वाला सोना 16 नवंबर तक घटकर 1,34,539 रुपये पर आ गया. वहीं सोमवार को ही सोना 2166 रुपये सस्ता हुआ. ऐसे में अब जानते हैं कि आखिर चांदी की कीमत में कितनी गिरावट देखने को मिली है.
चांदी की कीमत में आई गिरावट
सोने के साथ-साथ ही चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है. 5 नवंबर को 1,87,140 रुपये प्रति किलो चांदी बिक रही थी, अब चांदी 16 नवंबर को घटकर 1,67,863 रुपये पर पहुंच गई है. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल हो सकता है कि आखिर सोना-चांदी कब खरीदें?
सोना-चांदी कब खरीदें?
शादियों का सीजन शुरू होने से पहले ही लोग सोने-चांदी की खरीदारी करने निकल पड़ते हैं. ऐसे में अगर आपके मन में सवाल है कि सोना-चांदी कब खरीदें तो एक्सपर्ट्स के अनुमान के बाद कीमतों में गिरावट आने पर एक साथ पूरा पैसा लगाने के बजाय धीरे-धीरे खरीदारी करनी चाहिए. इसका मतलब ये है कि अगर आपको गहनों के तौर पर सोना खरीदना है तो आप जरूरत के हिसाब से अलग-अलग समय पर खरीद सकते हैं. वहीं अगर आपका मकसद निवेश के तौर पर खरीदना है तो आप कीमतों में स्थिरता आने का इंतजार कर सकते हैं
प्याज 116%, कपड़ा 13.67% और शाकाहारी थाली 12% महंगी! दो दशक में क्या सस्ता और महंगा हुआ?