अनन्या बिरला ने फराह खान के कुक दिलीप को गिफ्ट की लग्जरी घड़ी, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

65b7f05b0ebba657d334926772866dfb17949069890711400 original


पॉपुलर फिल्ममेकर, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर फराह खान इन दिनों अपने व्लॉग्स को लेकर काफी चर्चा में हैं. वो अक्सर बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों के घर पहुंचती हैं और उनके साथ मस्ती-मजाक करने के अलावा खाना भी बनाती हैं. इस दौरान फराह सेलेब्स के घर का होम टूर भी कराती हैं, जिसमें उनके आलीशान घर और लाइफस्टाइल की झलक देखने को मिलती है.

बेहद आलीशान है अनन्या बिरला का घर

हाल ही में फराह अपने कुक दिलीप के साथ बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिरला की बेटी अनन्या बिरला के घर पहुंचीं. अनन्या का आलीशान घर देखकर फराह और दिलीप दोनों हैरान रह गए. उनका घर किसी महल से कम नहीं है. घर का शानदार इंटीरियर, खूबसूरत सजावट और लग्जरी सुविधाएं देखकर फराह भी इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाईं. घर के हर कोने में शाही अंदाज देखने को मिला. फराह ने अनन्या के घर की जमकर तारीफ की.

अनन्या बिरला ने दिलीप को दिया खास तोहफा

अनन्या बिरला के घर पहुंचने पर फराह खान और दिलीप को एक खास सरप्राइज भी मिला. 

अनन्या बिरला ने फराह खान के कुक दिलीप को गिफ्ट की लग्जरी घड़ी, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

दरअसल, अनन्या ने फराह के कुक दिलीप को एक लग्जरी घड़ी गिफ्ट की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है. इतना महंगा तोहफा पाकर दिलीप काफी खुश नजर आए. 

अनन्या बिरला ने फराह खान के कुक दिलीप को गिफ्ट की लग्जरी घड़ी, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

फैंस कर रहे अनन्या बिरला की तारीफ

फराह ने अपने व्लॉग में इस खास पल को भी दिखाया है. वीडियो में अनन्या दिलीप को घड़ी देती नजर आ रही हैं. वहीं, दिलीप भी इस तोहफे को पाकर काफी उत्साहित दिखाई देते हैं. अनन्या के इस खास अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अनन्या की इस दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं. 

अनन्या बिरला ने फराह खान के कुक दिलीप को गिफ्ट की लग्जरी घड़ी, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

कौन हैं दिलीप?

बता दें कि दिलीप मुखिया फराह खान के कुक हैं, जो उनके साथ पिछले करीब 13 साल से काम कर रहे हैं. वो बिहार के मधुबनी के रहने वाले हैं. फराह खान के यूट्यूब व्लॉग्स में नजर आने के बाद दिलीप काफी पॉपुलर हो गए. फराह और दिलीप की मजेदार बातचीत और नोकझोंक दर्शकों को खूब पसंद आती है. 

कैसे मिली पहचान?

दिलीप ने 16 साल की उम्र में काम की तलाश में बिहार छोड़ दिया था. उन्होंने दिल्ली में लोगों के घरों में काम किया और बाद में मुंबई आ गए. फराह के घर काम मिलने के बाद उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया. अप्रैल 2024 में वो पहली बार फराह के कुकिंग व्लॉग में नजर आए और धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर पहचान बना ली. अब वो कई ब्रांड के विज्ञापनों में भी नजर आ चुके हैं. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *