टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज

1900b31901dd360cc227e6e7e3c64ccf17867258480351212 original


यूएई में होने वाले एसीसी महिला एशिया कप और जापान में होने वाले एशियन गेम्स को लेकर भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है. स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स चोट के कारण दोनों टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. BCCI की महिला सिलेक्शन कमिटी ने उनके रिप्लेसमेंट का एलान भी कर दिया है.

25 साल की जेमिमा रोड्रिग्स इंग्लैंड में द हंड्रेड खेल रही थी, इस दौरान वह चोटिल हो गई. वह सदर्न ब्रेव टीम के लिए खेल रही थी, जिसके 3 अगस्त को हुए मैच के दौरान वह चोटिल हो गई. बीसीसीआई ने उनकी चोट की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें ‘हाई-ग्रेड टियर’ (गंभीर चोट) है.

BCCI ने अपने स्टेटमेंट में कहा, “इंग्लैंड में ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट के दौरान 3 अगस्त को जेमिमा रोड्रिग्स के दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी. BCCI की मेडिकल टीम ने बेंगलुरु में ‘सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस’ में उनकी जांच की, जिसमें ‘हाई-ग्रेड टियर’ (गंभीर चोट) की पुष्टि हुई. इस वजह से, वह UAE में होने वाले ACC महिला एशिया कप और जापान में होने वाले एशियाई खेलों से बाहर हो गई हैं.

यह भी पढ़ें- ‘चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1…’, किसके बारे में बोले गौतम गंभीर

प्रतिका रावल को मिली जगह

BCCI ने जेमिमा रोड्रिग्स की जगह स्क्वॉड में प्रतिका रावल को शामिल करने की पुष्टि की, उन्हें एशिया कप के स्क्वॉड में शामिल किया गया है. स्टेटमेंट में बताया गया, “महिला चयन समिति ने एशिया कप के लिए जेमिमा की जगह प्रतिका रावल को टीम में शामिल किया है.

25 वर्षीय प्रतिका रावल के लिए ये बड़ा मौका होगा. उन्होंने भारत के लिए 27 वनडे खेले हैं, लेकिन अभी तक टी20 में डेब्यू नहीं किया है. वनडे की 26 पारियों में उनके नाम 1189 रन हैं, इसमें 2 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं.

विमेंस एशिया कप 2026 टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जो 28 अगस्त से शुरू होगा और फाइनल 13 सितम्बर को होगा. यूएई में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी. ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं. टीम इंडिया का पहला मैच थाईलैंड के साथ 30 अगस्त को है. दूसरा मैच 3 सितम्बर को हांगकांग के साथ और तीसरा मैच पाकिस्तान के साथ 5 सितंबर को है.

यह भी पढ़ें- संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात

इसके बाद 17 सितंबर से वीमेन एशियन गेम्स आयोजित होगा, जो 22 सितंबर तक चलेगा. भारत का पहला मैच 17 सितंबर को जापान के साथ है.

विमेंस एशिया कप 2026 के लिए भारतीय स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कमालिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *