दोबारा बैन होना चाहती है राजस्थान? डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल करते पकड़े गए मैनेजर; BCCI ने लिया एक्शन

4585605df4b53b03fb3246079ee50e7c17760784354651364 original


राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर (Romi Bhinder) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. 10 अप्रैल को रोमी गुवाहाटी में खेले गए राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच के बीच डगआउट में बैठकर मोबाइल इस्तेमाल करते नजर आए थे. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने इस मामले में नोटिस जारी करते हुए रोमी भिंडर से जवाब मांगा है. 

क्रिकबज के मुताबिक, BCCI ने रोमी भिंडर को आईपीएल 2026 के राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच में मोबाइल इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है. 

48 घंटों में मांगा जवाब 

इसके साथ ही बताया गया कि राजस्थान के मैनेजर से BCCI की एंटी करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट ने 48 घंटों के अंदर जवाब मांगा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में क्या एक्शन लिया जाता और रोमी भिंडर की तरफ से क्या जवाब दिया जाता है. 

मैच के बीच मोबाइल का इस्तेमाल प्रतिबंधित

नियमों के मुताबिक, टीम और स्पोर्ट स्टाफ के सदस्य मैच के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. मैच से पहले सभी को अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जमा करने होते हैं. मोबाइल सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जमा करवाने का मकसद मैच के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति से बातचीत को रोकना होता है. 

बगल में बैठे थे वैभव सूर्यवंशी 

वायरल वीडियो में रोमी भिंडर के बगल में वैभव सूर्यवंशी बैठे हुए नजर आ रहे थे. वैभव भी मोबाइल में कुछ देख रहे थे. इस वीडियो पर आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने भी सवाल खड़ा किया था. 

राजस्थान को मिली जीत 

मुकाबले में राजस्थान ने बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए सीजन में लगातार चौथी जीत अपने नाम की थी. टीम अगला यानी पांचवां लीग मैच 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि हैदराबाद के खिलाफ पांचवें मैच में राजस्थान की टीम कैसा प्रदर्शन करती है. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 की सबसे तेज गेंद फेंकने वाले अशोक शर्मा ने छोड़ा था क्रिकेट! एक मौके ने बदल दी जिंदगी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *