‘वीडियो बनाने के लिए जबरदस्ती हाथ में पैसे रखे’, शरद कपूर का दावा, बोले- ‘मैं लोगों से मिलना बंद कर दूंगा’

96bde2137a9f95948607fd04710f18d01794908993908209 original


शाहरुख खान संग ‘जोश’ में काम कर चुके एक्टर शरद कपूर, ने हाल ही में अपनी बिगड़ती सेहत के बीच बॉलीवुड से आर्थिक मदद और काम देने की अपील की थी. जिसके बाद सलमान खान और सोनू सूद ने एक्टर की मदद के लिए हाथ बढ़ाया था. वहीं अब शरद ने एक हैरान कर देने वाला दावा किया है. दरअसल एक्टर का कहना है कि कुछ लोग उनकी स्थिति का फायदा उठाकर सोशल मीडिया के लिए कंटेंट बना रहे हैं.

शरद कपूर ने किया हैरान कर देने वाला दावा
मंगलवार, 17 नवंबर को शेयर किए गए एक वीडियो में, अभिनेता ने दावा किया कि कुछ लोग उनके पास पैसे लेकर आए, उस बातचीत को रिकॉर्ड किया और बाद में पैसे वापस ले लिए. इन घटनाओं से परेशान होकर, शरद ने कहा है कि अब वह किसी से नहीं मिलेंगे. 

अपने लेटेस्ट वीडियो में, शरद ने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों, अपने फैंस और उन अन्य लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनके हालात के बारे में जानने के बाद उनकी मदद की. हालांकि, उन्होंने ऑनलाइन फैलाए जा रहे मिसलिडिंग कंटेंट पर अपनी नाराजगी भी जताई.  शरद वीडियो में कहते नजर आते हैं, ” “मैं फिल्म इंडस्ट्री और उन लोगों को पसंद करूंगा जो वास्तव में मेरी परवाह करते हैं. मैं आपका बहुत आभारी हूं. आप लोगों ने इतना प्यार दिया है आप सोच भी नहीं सकते. लेकिन सोशल मीडिया पर बहुत सारी गलत चीजें दिखाई जा रही हैं… हाथ में पैसे दिए… पता ही नहीं चल रहा है कौन क्या कर रहा है? समझ नहीं आ रहा है.” 

‘हाथ में पैसे रखे और बाद में वापस ले लिए’
अभिनेता ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनकी सहमति के बिना उनके हाथों में पैसे रख दिए, इस घटना को रिकॉर्ड किया और बाद में वह पैसे वापस ले लिए. उन्होंने यह भी कहा कि इन घटनाओं के बाद वह लोगों से मिलना बंद कर देंगे.

हेमा चौधरी ने लोगों से शरद की वीडियो बनाना बंद करने की अपील की

बता दें कि शरद की दोस्त हेमा चौधरी, जो ‘बेज़ुबान ट्रस्ट’ से जुड़ी हैं, उन्होंने भी लोगों से अपील की है कि वे वीडियो और दान से जुड़ी रील्स बनाने के लिए अभिनेता के पास जाना बंद करें.  बता दें कि हेमा ने ही सबसे पहले शरद कपूर की स्थिति के बारे में लोगों को बताया था. उन्होंने अब कहा है कि शरद को बार-बार बयान देने के लिए परेशान करने के बजाय, मेडिकल केयर और प्राइवेसी  की जरूरत है. संस्था ने उनके नाम पर चल रहे फर्जी फंडरेजिंग अकाउंट्स को लेकर भी वॉर्निंग दी है. 

हेमा ने वीडियो में कहा है, ” “मैं चाह रही थी पब्लिक में ज्यादा एक्सपोज ना हो शरद की हालत क्योंकि उनकी तबीयत खराब है. वो क्या बात करते हैं उनको नहीं पता है. उस दिन मैंने मदद की अपील की, लोगों ने मुझे ही ट्रोल किया. शरद कपूर के बुरे हालात का तमाशा कर रहे हो वह सदमे में हैं, वह स्थिर नहीं हैं आप आ कर जबरदस्ती उनकी बाइट ले रही हो उसे परेशान मत करो, उसे परेशान मत करो उसको मेडिकल अटेंशन की जरूरत है, जो  हम अरेंज रहे हैं.”

 

हेमा ने यह भी बताया कि उन्होंने शरद से पूछा था कि उन्होंने किसी ऐसे शख्स से पैसे क्यों लिए जिसे वे शायद जानते भी नहीं थे. उनके अनुसार, शरद ने बताया कि उस शख्स ने जबरदस्ती उन्हें कैश पैसे थमा दिए, इस घटना का वीडियो बनाया और बाद में पैसे वापस ले लिए. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “प्लीज, प्लीज उसे भी उसकी ज़िंदगी जीने दें… डोनेशन की रील्स बनाना बंद करें.”

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *