भारत करेगा 2029 चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 ODI वर्ल्ड कप की मेजबानी, ICC ने किया एलान

25649c80aea2b11c8e23c775c366639a1794756586514143 original


इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने रविवार को साल 2035 तक खेले जाने वाले सभी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन की विंडो को मंजूरी दी. आईसीसी ने 2031 तक के पुरुष आईसीसी टूर्नामेंट के मेजबान देशों का भी एलान कर दिया. भारत को 2 बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है. 

बता दें कि 2029 चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 ODI वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत को मिली है. भारत 9 से 28 अक्टूबर 2029 तक चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा, जबकि 2031 में 9 अक्टूबर से 23 नवंबर तक होने वाले वनडे विश्व कप की संयुक्त मेजबानी करेगा. वहीं आईसीसी ने 2031 के बाद होने वाले टूर्नामेंट के मेजबान देशों की घोषणा नहीं की है, लेकिन उनके आयोजन की तारीखें सार्वजनिक कर दी गई हैं.

2031 वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और बांग्लादेश करेंगे. भारत को संयुक्त रूप से इस मेगा इवेंट की मेजबानी मिली है. वहीं आईसीसी 2029 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत अकेले करेगा.  इसके बाद 2035 में होने वाले वनडे विश्व कप का आयोजन भी तय कर दिया गया है. यह टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर के दौरान खेला जाएगा. हालांकि इसके मेजबान देश का एलान अभी नहीं हुआ है. 

2028 का टी20 विश्व कप 12 अक्टूबर से 12 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित होगा. वहीं इसके अगले चरण का आयोजन 2030 में होगा, जिसकी संयुक्त मेजबानी इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और आयरलैंड करेंगे. इसके बाद 2032 और 2034 में भी टी20 विश्व कप खेले जाएंगे. इन दोनों टूर्नामेंट के मेजबान देशों और आयोजन स्थलों की घोषणा अभी नहीं की गई है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल 2035 तक हर दो साल में जून महीने में खेला जाता रहेगा. इंग्लैंड 2029 और 2031 के फाइनल की मेजबानी करेगा. वहीं 2033 और 2035 के फाइनल के मेजबान देशों का एलान अभी नहीं किया गया है. 

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने कहा, “आईसीसी के टूर्नामेंटों का पोर्टफोलियो और कार्यक्रम क्रिकेट के वैश्विक ढांचे के महत्वपूर्ण हिस्से हैं. ये इस खेल को और ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनाने के साथ-साथ पूरे क्रिकेट जगत को एक बेहतर दिशा और संदर्भ प्रदान करते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “हम खिलाड़ियों और सदस्य देशों को इन टूर्नामेंटों के बारे में लंबे समय पहले जानकारी उपलब्ध कराने के महत्व को भी समझते हैं. इससे खिलाड़ियों के विकास के लिए बेहतर योजनाएं, उच्च प्रदर्शन वाले कार्यक्रम और व्यवस्थित क्रिकेट कैलेंडर तैयार करने में मदद मिलेगी.”

यह भी पढ़ें- 

‘हमें भरोसा था कि…’, न्यूजीलैंड को हराने के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *