महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 7 बल्लेबाज, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

7286f73dcd225c41781fa99eccfe771c17814309070591212 original


महिला टी20 विश्व कप का 10वां संस्करण (ICC Women’s T20 World Cup 2026) शुरू हो चुका है, भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत कर रही है. यहां हम महिला टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-7 बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें चौंकाने वाली बात ये है कि किसी भारतीय का नाम इसमें शामिल नहीं है. टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर हैं, जानिए वो किस नंबर पर है.

1. सूजी बेटस (न्यूजीलैंड)

महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज न्यूजीलैंड की सूजी बेटस हैं, जिन्होंने 42 पारियों में 1216 रन बनाए हैं. वह 8 अर्धशतक लगा चुकी हैं, उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 94 रनों की है. बेट्स जारी संस्करण में भी खेल रही हैं.

2. स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज)

वेस्टइंडीज की बल्लेबाज स्टेफनी टेलर लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 35 पारियों में 1014 रन बनाए हैं. वह टी20 वर्ल्ड कप में 6 अर्धशतक लगा चुकी हैं.

3. एलिसा हेली (ऑस्ट्रेलिया)

एलिसा हेली तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 39 पारियों में 1008 रन बनाए हैं. इसमें 7 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं.

4. मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया)

मेग लैनिंग ने टी20 वर्ल्ड कप में खेली 32 पारियों में 992 रन बनाए हैं. वह एक शतक भी जड़ चुकी हैं, उनकी सर्वाधिक रनों की पारी 126 की है. इसके आलावा उन्होंने 4 अर्धशतक जड़े हैं.

यह भी पढ़ें- मोबाइल और टीवी पर फ्री में कैसे देखें भारत और पाकिस्तान का वर्ल्ड कप मैच? कब और कहां देखें; जानें सारी डिटेल्स

5. सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं, जिन्होंने 38 पारियों में 807 रन बनाए हैं. डिवाइन ने इस टूर्नामेंट में 4 अर्धशतक जड़े हैं, उनकी सर्वाधिक पारी नाबाद 75 रनों की है.

6. नताली सिवर (इंग्लैंड)

नताली सिवर ने 28 पारियों में 784 रन बनाए हैं, जो लिस्ट में छठे स्थान पर हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में 7 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानियों से हाथ मिलाने के सवाल पर कप्तान हरमनप्रीत का करारा जवाब, सुनकर हैरान रह जाएंगे

7. डिएंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज)

डिएंड्रा डॉटिन महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं, जिन्होंने 35 पारियों में 776 रन बनाए हैं. वह एक शतकीय पारी (112) भी खेल चुकी हैं. इसके आलावा उन्होंने इस टूर्नामेंट में 3 अर्धशतक भी जड़े.

किस नंबर पर हैं हरमनप्रीत कौर?

भारत के लिए महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर हैं, जो जारी संस्करण में भी टीम इंडिया की कमान संभाल रही हैं. कौर ने 33 पारियों में 726 रन बनाए हैं, ओवरआल लिस्ट में वह 10वें नंबर पर हैं. कौर ने टी20 वर्ल्ड कप में एक शतक भी जड़ा है, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2018 में 103 रनों की पारी खेली थी. इसके आलावा उन्होंने 4 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *