Aditi Yadav Viral Controversy : कहां से पढ़ाई कर रहीं अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव, सोशल मीडिया पर छाई चर्चा?

d60528af2c883a89b214e7240aa2c6f717814127509421120 original


Aditi Yadav Viral Controversy : अखिलेश यादव की बड़ी बेटी अदिति यादव इन दिनों अचानक चर्चा में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर उनके बारे में कई तरह की झूठी और भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं. मामला इतना बढ़ गया कि यह राजनीतिक बहस का विषय बन गया. यहां तक कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कड़ी आलोचना की. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अदिति यादव को लेकर कई फर्जी पोस्ट वायरल हो रही थीं.

कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि वह विदेश में पढ़ाई कर रही हैं और परिवार के करोड़ों रुपये लेकर गायब हो गई हैं. इतना ही नहीं, उनकी फोटो का इस्तेमाल करके गलत कहानियां भी गढ़ी गईं. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा कि आखिर अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव कौन हैं और क्या पढ़ाई कर रही हैं और उनके बारे में सामने आ रही खबरों की सच्चाई क्या है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव कहां से पढ़ाई कर रही हैं. 

कौन हैं अदिति यादव?

अदिति यादव, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव की बड़ी बेटी हैं. उनका जन्म 26 अगस्त 2002 को हुआ था. वह राजनीति से दूरी बनाए रखती हैं और और आमतौर पर मीडिया या सार्वजनिक कार्यक्रमों में बहुत कम नजर आती हैं. हालांकि, वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान वह अपनी मां डिंपल यादव के साथ चुनाव प्रचार में दिखाई दी थीं, जिसके बाद लोगों का ध्यान उनकी ओर गया था. 

अदिति यादव ने कहां से की स्कूली पढ़ाई?

अदिति यादव ने अपनी शुरुआती शिक्षा लखनऊ के प्रतिष्ठित ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज से पूरी की, साल 2020 में उन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत नंबर हासिल किए थे. उनकी शानदार शैक्षणिक उपलब्धि की काफी चर्चा हुई थी. 

अदिति यादव कहां से पढ़ाई कर रही हैं?

अदिति यादव की पढ़ाई को लेकर भी सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे किए गए. कुछ रिपोर्टों में कहा गया कि वह लंदन के यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) में राजनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की पढ़ाई कर रही हैं. वहीं कुछ और बयानों के आधार पर यह दावा भी सामने आया कि वह भारत में ही अपनी पढ़ाई जारी रखे हुए हैं और दिल्ली यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ लॉ से कानून की पढ़ाई कर रही हैं. 

यह भी पढ़ें – BDS Students Scholarship 2026: डेंटल की पढ़ाई का सपना होगा पूरा, इन स्कॉलरशिप योजनाओं से मिलेगी तगड़ी आर्थिक सहायता

सोशल मीडिया पर क्यों शुरू हुई चर्चा?

हाल ही में सोशल मीडिया पर अदिति यादव को लेकर कई पोस्ट वायरल होने लगीं. कुछ लोगों ने दावा किया कि वह विदेश में पढ़ाई कर रही हैं और परिवार के करोड़ों रुपये लेकर गायब हो गई हैं. लेकिन शिकायत में कहा गया कि फोटो के साथ लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे थे. आरोप है कि कुछ लोगों ने उनकी छवि खराब करने के लिए यह चीजें सोशल मीडिया पर फैलाई. 

यह भी पढ़ें – DRDO में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, 160 सीटों पर आवेदन शुरू, हर महीने मिलेंगे 5000 रुपये

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *