ICICI के इन खाताधारकों को झटका, बैंक ने 1 दिसंबर से बढ़ा दिए सर्विस चार्ज

8aa04b6df7156cbcd286fec3637e3f4d17948440059071346 original


यदि आपका खाता ICICI बैंक में है, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. ICICI बैंक ने विदेश में रहने वाले भारतीयों (NRI) के सेविंग अकाउंट से जुड़े कुछ सर्विस चार्ज में बदलाव किया है. ये नए नियम 1 दिसंबर 2026 से लागू होंगे. इसका असर NRI सेविंग अकाउंट रखने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा.

बैंक ने खासतौर पर कैश जमा करने, कैश निकालने और ECS के जरिए होने वाले पेमेंट फेल होने पर लगने वाले चार्ज में बदलाव किया है. यानी अगर ग्राहक तय फ्री लिमिट से ज्यादा लेन-देन करते हैं, तो उन्हें पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे देना होंगे.

कितना लगेगा चार्ज?
अभी तक तय फ्री लिमिट से ज्यादा कैश जमा या निकालने पर हर 1,000 रुपये पर 3.50 रुपये चार्ज लगता था. 1 दिसंबर से इसे बढ़ाकर 4 रुपये कर दिया जाएगा. हालांकि मिनिमम चार्ज 150 रुपये रहेगा. साधारण NRI सेविंग अकाउंट में हर महीने 3 बार कैश जमा करना और निकालना मुफ्त होगा. कैश जमा करने और निकालने की लिमिट 1 लाख रुपये होगी. इनमें से तय ट्रांजैक्शन संख्या या रकम की लिमिट पार होने पर बैंक का नया चार्ज लागू होगा.

किन ग्राहकों को मिलेगी ज्यादा लिमिट?
NRI प्राइवेट बैंकिंग और प्रीमियम कैटेगरी के कुछ ग्राहकों को साधारण खाताधारकों के मुकाबले ज्यादा छूट मिलेगी. इसके लिए ग्राहक बैंक में कम से कम 1 करोड़ रुपये की कुल रिलेशनशिप वैल्यू रखना होगा. या फिर पिछले तीन महीनों में से किसी एक महीने में खाते में 25 लाख रुपये या उससे ज्यादा का डिपॉजिट और बैलेंस होना चाहिए.

ऐसे योग्य ग्राहकों को हर महीने कुल 15 कैश ट्रांजैक्शन मुफ्त मिलेंगे. इसके अलावा कैश जमा और निकासी के लिए अलग-अलग 15 लाख रुपये तक की मुफ्त लिमिट मिलेगी. इस लिमिट से ज्यादा लेन-देन करने पर हर 1,000 रुपये पर 4 रुपये या मिनिमम 150 रुपये का चार्ज लगेगा.

ECS पेमेंट फेल होने पर बढ़ेगा चार्ज
ECS यानी इलेक्ट्रॉनिक क्लियरिंग सर्विस के जरिए बैंक खाते से अपने आप होने वाला पेमेंट. जैसे EMI, बीमा की किस्त या दूसरे नियमित भुगतान. अगर खाते में पर्याप्त पैसा नहीं होगा या किसी दूसरी वित्तीय वजह से पेमेंट फेल हो जाता है, तो बैंक 500 रुपये से 550 रुपये तक का चार्ज वसूलेगा.

किन खातों पर लागू होंगे नियम?
बता दें कि ये बदलाव ICICI बैंक के इन NRI सेविंग अकाउंट्स पर लागू होंगे, जैसे NRI प्राइवेट बैंकिंग, NRI प्रीमियम, NRI सिलेक्ट, NRI प्रो, NRI रेग्युलर, सीफेयरर, वर्च्यु और NRI स्पर्श. खास बात ये है कि ये बदलाव उन खातों पर भी लागू होंगे, जो 4 अगस्त 2025 से पहले खोले गए थे.

ये भी पढ़ें: देश में महिलाओं ने सुधारी बेरोजगारी की दर, अक्टूबर में घटकर हुई 4.9%



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *