अजीत अगरकर को BCCI से कितनी सैलरी मिलती है?

0b5ff17d4e7ed04d32280eaa9d0a45b91786780218101975 original


अजीत अगरकर पिछले कई साल से टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर की गद्दी पर बैठे हैं. BCCI ने साल 2023 में उन्हें यह पदवी सौंपी थी. उनका तीन साल का कार्यकाल जल्द पूरा हो रहा है. इसी बीच खबर है कि भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के समाप्त होने के बाद बोर्ड के अधिकारी अगरकर से मीटिंग कर सकते हैं. इस मीटिंग के बाद फैसला लिया जा सकता है कि अगरकर के कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया जाएगा या नहीं.

अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर रहते भारतीय टीम ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं. उनके रहते टीम इंडिया ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेला, 2024 और 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती है. मगर क्या आप जानते हैं कि टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर बनने के लिए उन्हें बीसीसीआई से कितनी सैलरी मिलती है?

कितनी है अजीत अगरकर की सैलरी?

साल 2023 में जब अजीत अगरकर की नियुक्ति हुई, उससे पहले चीफ सेलेक्टर को सालाना एक करोड़ रुपये मिलते थे. मगर अगरकर के आते ही मुख्य चयनकरता की सैलरी 3 गुना बढ़ा दी गई थी. अब अगरकर को सालाना बीसीसीआई से 3 करोड़ रुपये मिलते हैं.

अजीत अगरकर का कार्यकाल सितंबर 2026 में समाप्त हो रहा है. टीम इंडिया के पिछले महीनों के प्रदर्शन को देखते हुए अगरकर को हटाए जाने की मांग ने जोर पकड़ा है. भारतीय टीम का टेस्ट में प्रदर्शन तो खराब रहा ही है, लेकिन अब व्हाइट बॉल मैचों में भी भारत को आयरलैंड जैसी निचली रैंकिंग की टीम से भी हार मिली.

एक तरफ अटकलें हैं कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक अगरकर चीफ सेलेक्टर बने रह सकते हैं, लेकिन दूसरी तरफ दावे सामने आए हैं कि उन्हें बहुत जल्द हटाया जा सकता है. एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि पूर्व क्रिकेटर जहीर खान उनकी जगह टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सचिन-हरभजन से लेकर श्रेयस अय्यर तक, स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर

अजीत अगरकर का इंटरनेशनल करियर

अजीत अगरकर ने साल 2013 में क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली थी. उन्होंने भारत के लिए 191 वनडे मैच खेलकर 288 विकेट लिए और बल्लेबाजी में 1269 रन भी बनाए. वनडे में उनके नाम 3 अर्धशतक भी हैं. इसके अलावा 26 टेस्ट मैचों में उन्होंने 58 विकेट लेने के साथ-साथ 571 रन भी बनाए. अगरकर के नाम टेस्ट में एक शतक भी है. वो टीम इंडिया के लिए सिर्फ 4 टी20 मैच खेल पाए.

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *