IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके

d094538f3daabb11d98f8c767b14efcf1786883371436143 original


भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट का दूसरा दिन भी बारिश से प्रभावित रहा. दूसरे दिन बारिश की वजह शुरुआती डेढ़ सेशन खेल शुरू ही नहीं हो सका. इसके बाद सिर्फ 43 ओवर का खेल हो सका. इस दौरान भारत ने 172 रन बनाए. लग रहा था कि टीम इंडिया दिन का खेल समाप्त होने से पहले ही ऑलआउट हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. भारत ने 9 विकेट खोकर 460 रन बना लिए हैं. स्टम्प्स के समय कुलदीप यादव 13 गेंद में 12 और प्रसिद्ध कृष्णा चार गेंद में एक रन पर नाबाद लौटे. श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या ने चार विकेट झटके. वहीं केशरा नुवांथा को तीन सफलता मिली हैं.

देवदत्त पडिक्कल की ऐतिहासिक पारी

21वीं सदी में नंबर-3 पर शतक लगाने वाले भारत के दूसरे लेफ्टी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन 167 रनों पर आउट हुए. 230 गेंद की अपनी पारी में उन्होंने 15 चौके और एक छक्का लगाया. श्रीलंका के खिलाफ नंबर-3 के भारतीय बल्लेबाज का टेस्ट में यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. वहीं पहले दिन रिटार्यड हर्ट हुए केएल राहुल दूसरे दिन बैटिंग के लिए आए, लेकिन शतक से चूक गए. राहुल 175 गेंद में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 82 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

ध्रुव जुरेल ने भी जड़ा अर्धशतक

छठे नंबर पर आए ध्रुव जुरेल ने 68 गेंद में 51 रनों की पारी खेली. उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया. इसके बाद रवींद्र जडेजा का बल्ला नहीं चला. जडेजा 25 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए. मानव सुथार ने 43 गेंद में दो चौकों की मदद से 24 रन बनाए. मोहम्मद सिराज ने एक शानदार छक्का लगाया. हालांकि, वह 15 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने 17 गेंद में 13 रनों की साझेदारी कर टीम को ऑलआउट नहीं होने दिया. 

यह भी पढ़ें- 

‘सबसे बड़ी जीत’, ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद क्या बोले BAN कप्तान शांतो?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *