सोने के गहनों के दाम कैसे तय करते हैं सुनार? खरीदने से पहले समझें फॉर्मूला

1f838cf3ffc3fd64cc0f0bf6e79d47d917947378075161346 original


शादियों का सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में सोने के गहनों की खरीदारी भी लोग जमकर कर रहे हैं. लोग सोने की चेन, अंगूठी, कंगन, ब्रेसलेट या हार जैसी चीजें खरीदते हैं. लेकिन सोने की खरीदारी करने से पहले सिर्फ भाव जानना ही काफी है? इसका जवाब है नहीं, बिलकुल भी नहीं. सोने की खरीदारी से पहले ये जान लेना भी जरूरी है कि सोने के दाम तय कैसे किए जाते हैं.

दरअसल ज्वेलर्स सोने की कीमत के अलावा मेकिंग चार्ज, वेस्टेज चार्ज, हॉलमार्किंग फीस और GST भी जोड़ते हैं. इन सभी खर्चों को मिलाकर गहनों का फाइनल बिल तैयार होता है. इसलिए गहने खरीदने से पहले ये समझना जरूरी है कि उनकी कीमत कैसे तय होती है.

कैसे तय होती है सोने के गहनों की कीमत?
ज्वेलर्स आमतौर पर गहनों की कीमत तय करने के लिए सोने की कीमत, कैरेट और शुद्धता के हिसाब से तय होती है. मेकिंग चार्ज, गहने की डिजाइन और उसे बनाने में लगी मेहनत का खर्च जोड़ते हैं. गहने बनाने के दौरान सोने की जो मात्रा बर्बाद होती है, उसके नाम पर वेस्टेज चार्ज लिया जाता है. 

इसके अलावा अगर गहने में हीरा या दूसरे कीमती पत्थर लगे हैं, तो उनका खर्च अलग से जोड़ा जाता है. तो वहीं GST चार्ज भी लगता है, जो गहनों की कुल कीमत पर 3% GST लगता है. इसके साथ ही हॉलमार्किंग फीस भी लगती है, जो महज 75 रुपये ही होती है.

कीमत निकालने का फॉर्मूला
ज्वेलर्स आमतौर पर इस फॉर्मूले से गहनों की कीमत निकालते हैं. यहां 22 कैरेट सोने की शुद्धता 91.6% और 18 कैरेट की 75% होती है. 1.03 से गुणा करने का मतलब 3% GST जोड़ना है. यहां उदाहरण से समझते हैं:

मान लीजिए आप दिल्ली में 22 कैरेट सोने की 10 ग्राम की चेन खरीद रहे हैं. 

10 ग्राम सोने की कीमत: 1,28,650 रुपये
मेकिंग चार्ज: 500 रुपये प्रति ग्राम यानी 5,000 रुपये
कुल कीमत: 1,33,650 रुपये
3% GST: 4,009.50 रुपये
हॉलमार्किंग फीस: 75 रुपये
फाइनल बिल: 1,37,734.50 रुपये.

हालांकि ये केवल उदाहरण के तौर पर समझाने के लिए है. अलग-अलग ज्वेलर्स के चार्ज अलग हो सकते हैं.

गहने खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
सोने के गहने खरीदने के लिए आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा चाहिए, जैसे:

  • दो-तीन ज्वेलर्स से गहनों की कीमत और मेकिंग चार्ज की तुलना करें.
  • बिल में सोने का वजन, शुद्धता और सभी चार्ज अलग-अलग लिखवाएं.
  • गहनों पर BIS हॉलमार्क और 6 अंकों वाला HUID कोड जरूर जांचें.
  • पुराने सोने को बदलने की स्थिति में ज्वेलर की एक्सचेंज और बायबैक पॉलिसी समझें.
  • हीरे के गहने खरीदते समय उसकी ग्रेडिंग सर्टिफिकेट जरूर मांगें.

बता दें कि सोने की खरीदारी करने से पहले अपने साथ किसी जानकारी को ले जाए. इसके साथ ही आप जाने से पहले ही थोड़ी रिसर्च करके जाएंगे तो अच्छी खरीदारी होगी. शादी के गहने खरीदते समय सिर्फ कम सोने का भाव या कम मेकिंग चार्ज देखकर फैसला न करें. पूरा बिल देखें और अलग-अलग दुकानों से कीमत कम्पेयर करें. इससे आप बिना वजह के खर्च से बच सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहने वाले हैं बैंक? पहले ही जान लें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *