देश में महिलाओं ने सुधारी बेरोजगारी की दर, अक्टूबर में घटकर हुई 4.9%

348eecd90ccd57ff16894d56b5f4dd1317948355631921346 original


भारत में बेरोजगारी की दर लगातार कम हो रही है. इस साल में लगातार हर महीने बेरोजगारी की दर का आंकड़ा गिरा है. अक्टूबर में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला है. सितंबर में बेरोजगारी दर 5% थी, जो अक्टूबर में घटकर 4.9% रह गई है. यानी अब पहले के मुकाबले थोड़े ज्यादा लोगों को रोजगार मिल रहा है. हालांकि ये मामूली आंकड़ा है, लेकिन फिर भी पिछले सालों की तुलना में ये देश के लिए काफी बड़ी बात है.

सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बेरोजगारी दर में आई इस कमी की बड़ी वजह महिलाओं की रोजगार में बढ़ती भागीदारी है. खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में महिलाएं पहले के मुकाबले ज्यादा काम कर रही हैं.

क्या कहते हैं आंकड़े?
दरअसल हाल ही नें केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने अक्तूबर महीने के आंकड़े जारी किए हैं. जिसके मुताबिक, अक्टूबर में 15 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों की बेरोजगारी दर सितंबर के मुकाबले कम हुई है. एक साल पहले अक्टूबर 2025 में ये दर 5.2% थी.

महिलाओं की वजह से आया बदलाव
इन आंकड़ो में ये भी साफ हुआ है कि ये बदलाव देश में महिलाओं के कारण आया है. अक्टूबर में महिलाओं की काम करने या काम तलाशने की भागीदारी बढ़कर 35% हो गई. सितंबर में ये आंकड़ा 34.6% था. ग्रामीण इलाकों में महिलाओं की भागीदारी 38.9% से बढ़कर 39.5% हो गई है. वहीं शहरों में ये 25.9% पर स्थिर रही. इसका मतलब है कि गांवों में ज्यादा महिलाएं रोजगार से जुड़ रही हैं या काम की तलाश कर रही हैं.

अक्टूबर में घटी महिलाओं की बेरोजगारी
अक्टूबर के महीने में महिलाओं की बेरोजगारी दर घटकर 5% रह गई. सितंबर में ये 5.2% थी. इसमें ग्रामीण महिलाओं की बेरोजगारी दर 3.9% से घटकर 3.8% हो गई. शहरी महिलाओं की बेरोजगारी दर 9.2% से घटकर 8.7% हो गई. तो वहीं पुरुषों की बेरोजगारी दर 4.9% पर स्थिर रही. ग्रामीण महिलाओं की 3.8% बेरोजगारी दर इस साल का अब तक का सबसे निचला स्तर है.

शहरों में घटी बेरोजगारी
अक्टूबर में शहरी इलाकों की बेरोजगारी दर 6.9% से घटकर 6.7% हो गई है. वहीं ग्रामीण इलाकों में ये दर 4.2% पर बनी रही. इसका मतलब है कि शहरों में बेरोजगारी में थोड़ी ज्यादा कमी आई, जबकि गांवों में स्थिति लगभग पहले जैसी रही है.

ये भी पढ़ें: Gold Silver Rate: आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, सिल्वर तो 5000 रुपए टूटी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *