IPL 2027 से हटे ट्रेविस हेड, SRH को तगड़ा झटका, सबसे बड़ी वजह आई सामने

9c5a0d2509d58869cda28ac3c0b0ad111794898721144975 original


ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज ट्रेविस हेड IPL 2027 में नहीं खेलेंगे. इसका मतलब अगले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की खूंखार ओपनिंग जोड़ी एकसाथ नहीं दिखेगी. हेड ने काफी व्यस्त इंटरनेशनल शेड्यूल के चलते आईपीएल के अगले सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है.

ट्रेविस हेड को सनराइजर्स हैदराबाद से 14 करोड़ रुपये मिल रहे थे. चूंकि वह अगले सीजन में नहीं खेलेंगे, इसलिए आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पूर्व SRH का पर्स 14 करोड़ रुपये बढ़ जाएगा. हेड का आईपीएल 2027 को मिस करना कोई चौंकाने वाला फैसला नहीं है. इसी साल ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड का कहना था कि अगला साल उनकी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण और व्यस्त रहने वाला है, उसके मद्देनजर वह कई बड़े फैसले ले सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया को साल 2020 में कुल 20 टेस्ट मैच खेलने हैं. वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल भी खेल सकता है, उसके बाद अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है और अगले साल ही जून-अगस्त में एशेज सीरीज भी खेली जाएगी. कंगारू टीम के लिए आने वाले महीने काफी व्यस्त रहने वाले हैं. ऐसे में वर्कलोड मैनेज करने के लिए शायद ऑस्ट्रेलिया के कई अन्य खिलाड़ी भी आईपीएल 2027 से नाम वापस ले सकते हैं.

ट्रेविस हेड पिछले 3 सीजन से SRH के लिए खेल रहे हैं. इस दौरान उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 43 मैचों में 1351 रन बनाए हैं. उन्होंने SRH के लिए अब तक 176.14 के तूफानी स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. उनकी और अभिषेक शर्मा की जोड़ी अच्छे-अच्छे गेंदबाजी अटैक को तहस-नहस करती आई है, लेकिन इस बार यह खूंखार जोड़ी एकसाथ एक्शन में नहीं दिखेगी. ट्रेविस हेड का ना होना टीम के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है.

एसआरएच की टीम ने ऑक्शन से पहले टी नटराजन को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल कर लिया है. उनकी जगह जीशान अंसारी दिल्ली कैपिटल्स में चले गए हैं. हैदराबाद ने खलील अहमद और नाथन एलिस को अपने स्क्वाड में शामिल किया है. CSK के साथ हुई इस ट्रेड डील के तहत लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स चेन्नई सुपर किंग्स में चले गए हैं.

यह भी पढ़ें:

वैभव-अभिषेक मचाएंगे कोहराम, तिलक वर्मा कप्तान, एशिया कप के लिए कतर पहुंची टीम इंडिया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *