लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 खिलाड़ियों को किया रिलीज, नॉर्ट्जे-हसरंगा के साथ आवेश खान को भी किया बाहर

a29baa2946c3664eaa5337446f0cc74b1785733865499975 original


आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने पांच खिलाड़ियों को रिलीज किया है. फ्रेंचाइजी ने आवेश खान, एनरिक नॉर्ट्जे, मैथ्यू ब्रीट्जके, जॉर्ज लिंडे और नमन तिवारी को टीम से बाहर कर दिया है. वहीं रिटेंशन से पहले ट्रेड के जरिए सैम कर्रन और कुलदीप यादव लखनऊ की टीम में आए थे. वहीं मोहम्मद शमी और एम सिद्धार्थ टीम से बाहर गए थे. 

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और राजस्थान रॉयल्स के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई है. इसके तहत शमी और बाएं हाथ के स्पिनर एम. सिद्धार्थ राजस्थान रॉयल्स से जुड़ेंगे, जबकि इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर सैम कुरेन लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा बनेंगे. शमी पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद से 10 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़े थे. हालांकि, उनका नया करार आठ करोड़ रुपये का होगा.

लखनऊ ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज- आवेश खान, एनरिक नॉर्ट्जे, मैथ्यू ब्रीट्जके, जॉर्ज लिंडे और नमन तिवारी

लखनऊ सुपर जायंट्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन- अब्दुल समद, दिग्वेश राठी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, जोश इंग्लिस, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, कुलदीप यादव, सैम कर्रन, अक्षत रघुवंशी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, अर्जुन तेंदुलकर, मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, मोहसिन खान, आयुष बदोनी और मुकुल चौधरी

यह भी पढ़ें- 

IPL 2027 Retention: मुंबई इंडियंस की रिटेंशन लिस्ट जारी, MI ने इन खिलाड़ियों का छोड़ा साथ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *