स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने रिटायर्ड बैंक अधिकारियों के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.एसबीआई ने कॉन्करेंट ऑडिटर के 821 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत कुल 821 रिक्त पदों को भरा जाएगा आवेदन प्रक्रिया 14 मई से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 11 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
इस भर्ती में वही रिटायर्ड बैंक अधिकारी आवेदन करने के पात्र होंगे, जिन्हें क्रेडिट, ऑडिट या फॉरेक्स विभाग में काम करने का अनुभव हो. बैंक के अनुसार उम्मीदवार का 60 वर्ष की आयु में नियमित सुपरएनुएशन के तहत रिटायर होना जरूरी है.जो अधिकारी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, इस्तीफा या किसी अन्य कारण से पहले सेवा छोड़ चुके हैं, वे आवेदन नहीं कर पाएंगे. हालांकि, ऐसे अधिकारी जिन्होंने 58 वर्ष की आयु और 30 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद वीआरएस लिया था, उन्हें 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर आवेदन की अनुमति दी जाएगी.
चयन प्रक्रिया कैसे होगी
भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा केवल पात्रता पूरी करने से इंटरव्यू कॉल मिलने की गारंटी नहीं होगी.बैंक की चयन समिति तय मानकों के आधार पर उम्मीदवारों की सूची तैयार करेगी. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू कुल 100 अंकों का होगा और अंतिम मेरिट सूची इसी के आधार पर बनाई जाएगी.अगर दो उम्मीदवारों के अंक समान रहते हैं, तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी.
यह भी पढ़ें – घर बैठे नौकरी का शानदार मौका, जानिए क्या है NCS Portal और कैसे करें रजिस्ट्रेशन
हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
भारतीय स्टेट बैंक ने कॉन्करेंट ऑडिटर भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों के लिए रिटायरमेंट ग्रेड के अनुसार मासिक सैलरी तय की है. बैंक द्वारा दी जाने वाली यह सैलरी उम्मीदवार की पेंशन से अलग होगी और इसका पेंशन पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ेगा.बैंक के नोटिफिकेशन के अनुसार MMGS III ग्रेड से रिटायर अधिकारियों को हर महीने 45000 रुपये दिए जाएंगे. वहीं SMGS IV ग्रेड के अधिकारियों को 50000 रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलेगी. SMGS V ग्रेड के उम्मीदवारों को 65000 रुपये मासिक भुगतान किया जाएगा, जबकि TEGS VI ग्रेड से रिटायर अधिकारियों को हर महीने 80000 रुपये दिए जाएंगे.
आवेदन करने का तरीका
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI