Dhurandhar 2 Box Office Day 10 Live: ‘धुरंधर 2’ 10वें दिन हुई और खूंखार, रात 10 बजे तक कमाई हुई 775 करोड़ के पार


Dhurandhar 2 Box Office Day 10 Live: रणवीर सिंह स्टारर हालिया रिलीज ‘धुरंधर 2’ भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर हर दिन नए बेंचमार्च सेट है. जहां एक तरफ़ ये फ़िल्म बॉलीवुड की नंबर 1 फ़िल्म बनने के टारगेट के साथ धुआंधार परफॉर्म कर रही है तो लहीं दूसरी तरफ़ यह अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनने के लिए भी पूरी तरह तैयार है. पहले हफ्ते में धुआंधार परफॉर्म करने के बाद अब ये दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है और इसकी कमाई की रफ्तार में जरा भी कमी नहीं आ रही है. चलिए यहां फिल्म के 10वें दिन के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में सब जानते हैं.

‘धुरंधर 2’ के 9 दिनों का कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Day 9)

  • ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले हफ्ते में 624.47 करोड़ का कलेक्शन किया था.
  • इसके बाद इसने 8वें दिन 49.79 करोड़ कमाए.
  • वहीं सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के 9वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने 41.75 करोड़ कमाए.
  • इसी के साथ इस फिल्म का 9 दिनों का भारत में कुल नेट कलेक्शन 715.92 करोड़ रुपये रहा.
  • जबकि ‘धुरंधर 2’ का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 855.22 करोड़ हुआ है.
  • फिल्म ने ओवरसीज में 9 दिनों में 286 करोड़ कमाए हैं.
  • जिसके बाद फिल्म का 9 दिनों का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1141.22 करोड़ रुपये हो गया है.

धुरंधर 2 का 10वें दिन का कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Day 10)
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है. फिल्म ने 9 दिनों में भारत में 7सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. वहीं रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे शनिवार को फिल्म ने सुबह से ही धुआंधार कलेक्शन कर डाला है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दोपहर 2 बजे तक 15.71 करोड़ की कमाई कर ली है. रात तक आंकड़ों में जबरदस्त इजाफा होने की उम्मीद है

‘धुरंधर 2’ ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
पेड प्री व्यू (18 मार्च) 43 करोड़ 46.7%
पहला दिन (19 मार्च) 102.55 करोड़ 71.3%
दूसरा दिन (20 मार्च) 80.72 करोड़  62.6%
तीसरा दिन (21 मार्च) 113.00 करोड़ 81.6%
चौथा दिन (22 मार्च) 114.85 करोड़  79.7%
पांचवां दिन (23 मार्च) 65 करोड़  44.1%
छठा दिन (24 मार्च) 56.60 करोड़  36.7%
सातवां दिन (25 मार्च) 48.75 करोड़ 34.1%
आठवां दिन (26 मार्च) 49.70 करोड़ 28.4%
नौंवा दिन (27 मार्च) 41.75 करोड़ 32.0%
दसवां दिन (28 मार्च) 62.35 करोड़ (रात 10 बजे तक के आंकड़े) 43.8%
टोटल कलेक्शन 778.27 करोड़   

धुरंधर 2‘ की ऑक्यूपेंसी (Dhurandhar 2 Occupancy Day 10)
धुरंधर 2 की सुबह के शो की ऑक्यूपेंसी 35.23% दर्ज की गई है.

वहीं दोपहर के शो की ऑक्यूपेंसी 58.00% दर्ज की गई है. 

शाम के शो की ऑक्यूपेंसी 60.15% दर्ज की गई है.

‘धुरंधर 2’ 10वें दिन कर सकती है 800 करोड़ का आंकड़ा पार
‘धुरंधर 2’ निर्देशित धुरंधर 2 ने 10वें दिन फिर तेजी दिखाई है और सुबह से ही ये फिल्म जमकर कमाई कर रही है. फिल्म की सुपरफास्ट स्पीड देखते हुए इसके दूसरे शनिवार यानी 10वें दिन 800 करोड़ी बनना मुमकिन लग रहा है. देखने वाली बात होगी कि ‘धुरंधर 2’ रात तक कितनी कमाई कर पाती है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *