Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां

cb6b199bbe9888be86d06a429762a63a17868799990681435 original


Bank Holiday: अगर आपको अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो बैंक हॉलिडे की तारीख पहले से जान लेना जरूरी है. 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 के बीच देशभर में बैंकों के लिए कुछ छुट्टियां पड़ रही है. हालांकि, इस पूरे हफ्ते में ज्यादातर दिनों बैंक शाखाएं खुली रहेंगी. बैंक की छुट्टियां राज्य और स्थानीय त्योहारों के हिसाब से अलग भी हो सकती हैं. यहां से आप बैंक की छुट्टी की पूरा कैलेंडर देख सकते हैं.

17 से 23 अगस्त के बीच कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

तारीख दिन बैंक खुले रहेंगे या बंद?
17 अगस्त सोमवार बैंक खुले रहेंगे 
18 अगस्त मंगलवार बैंक खुले रहेंगे 
19 अगस्त बुधवार बैंक खुले रहेंगे 
20 अगस्त गुरुवार बैंक खुले रहेंगे 
21 अगस्त शुक्रवार बैंक खुले रहेंगे 
22 अगस्त शनिवार बैंक बंद रहेंगे 
23 अगस्त रविवार बैंक बंद रहेंगे 

वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?

22-23 अगस्त को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

22 अगस्त, शनिवार को महीने का चौथा शनिवार है. RBI के नियमों के तहत दूसरे और चौथे शनिवार को सरकारी और निजी समेत सभी बैंकों की शाखाएं बंद रहती हैं. इसलिए इस दिन SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, PNB समेत अन्य बैंकों की ब्रांच में सामान्य कामकाज नहीं होने वाला है. इसके अगले दिन यानी 23 अगस्त रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे. इस तरह शनिवार और रविवार लगातार दो दिन बैंक ब्रांच नहीं खुलेंगी.

क्या नाग पंचमी के दिन बैंक बंद रहेंगे?

17 अगस्त 2026 को नाग पंचमी है. हालांकि, नाग पंचमी मनाए जाने के बावजूद ये तारीख देशभर के बैंक हॉलिडे कैलेंडर में सामान्य बैंक अवकाश के तौर पर दर्ज नहीं है. इसलिए इस दिन ज्यादातर जगहों पर बैंक शाखाएं नॉर्मल रूप से खुली रहेंगी. हालांकि, बैंक की छुट्टियां राज्यवार होती हैं. इसलिए किसी खास राज्य या स्थानीय क्षेत्र में छुट्टी हो सकती है. बैंक जाने से पहले अपनी स्थानीय शाखा का कैलेंडर चेक कर लें.

विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *