Bed Bug Bites: खटमल के काटने से कौन सी बीमारी होती है, यह कितनी खतरनाक?

a38b55c13be15eab1ba3731259d732ce17948959184961257 original


Do Bed Bugs Spread Disease: खटमल घर के बिस्तर, गद्दे और उसके आसपास छिपकर रहने वाले छोटे कीड़े होते हैं. ये रात के समय ज्यादा सक्रिय रहते हैं और सोते हुए इंसानों का खून पीकर अपना भोजन करते हैं. खटमल के काटने का पता कई बार तुरंत नहीं चलता, क्योंकि काटते समय ये त्वचा में ऐसा पदार्थ छोड़ते हैं जिससे कुछ समय के लिए उस जगह पर महसूस नहीं होता. इसके बाद त्वचा पर खुजली, लाल निशान या उभरे हुए दाने दिखाई दे सकते हैं.

खटमल के काटने से कौन सी बीमारी होती है?

खटमल के काटने से आमतौर पर कोई गंभीर बीमारी नहीं होती और ये कीड़े बीमारी फैलाने वाले नहीं माने जाते. हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली संस्था clevelandclinic के अनुसार,, खटमल न तो बीमारी फैलाते हैं और न ही उनका काटना संक्रामक होता है. हालांकि, इनके काटने से होने वाली खुजली और त्वचा में जलन परेशानी जरूर बढ़ा सकती है. ज्यादातर लोगों में खटमल के काटने के निशान कुछ समय बाद ठीक हो जाते हैं. लेकिन कुछ लोगों में काटने वाली जगह ज्यादा सूज सकती है, खुजली और दर्द बढ़ सकता है. लगातार खुजली करने से त्वचा पर खरोंच या घाव हो सकते हैं और इससे स्किन इंफेक्शन का खतरा पैदा हो सकता है.

Bed Bug Bites: खटमल के काटने से कौन सी बीमारी होती है, यह कितनी खतरनाक?

काटने के बाद कैसे दिखते हैं निशान?

खटमल के काटने के निशान हर व्यक्ति की त्वचा पर अलग तरह से दिखाई दे सकते हैं. कई बार त्वचा पर छोटे उभरे हुए दाने नजर आते हैं. ये दाने एक सीधी लाइन, टेढ़ी-मेढ़ी लाइन या अलग-अलग जगहों पर हो सकते हैं. कुछ मामलों में दाने के बीच का हिस्सा गहरे लाल रंग का दिखाई दे सकता है.

कई लोगों में काटने के बाद छोटे लाल या बैंगनी उभरे हुए दाने भी हो सकते हैं. कुछ मामलों में त्वचा पर पानी से भरे छोटे छाले दिखाई दे सकते हैं. वहीं, कुछ लोगों की त्वचा पर खटमल के काटने के बाद कोई खास निशान भी नहीं बनता. खटमल शरीर के किसी भी हिस्से को काट सकते हैं, लेकिन आमतौर पर शरीर के उन हिस्सों पर काटते हैं जो सोते समय बिस्तर के संपर्क में रहते हैं. इनमें हाथ, पैर, पीठ, चेहरा और गर्दन शामिल हैं.

क्या खटमल का काटना खतरनाक हो सकता है?

ज्यादातर मामलों में खटमल का काटना गंभीर खतरा नहीं माना जाता. लेकिन कुछ लोगों में इसकी प्रतिक्रिया ज्यादा हो सकती है. बहुत ज्यादा खुजली, दर्द या सूजन परेशानी का कारण बन सकती है. लगातार खुजली करने पर त्वचा फट सकती है और संक्रमण हो सकता है.

Bed Bug Bites: खटमल के काटने से कौन सी बीमारी होती है, यह कितनी खतरनाक?

बहुत कम मामलों में खटमल के काटने से गंभीर एलर्जिक रिएक्शन भी हो सकता है. इसके संकेतों में सांस लेने में परेशानी, जीभ में सूजन, छाले, बुखार, दिल की धड़कन का अनियमित होना और बहुत ज्यादा अस्वस्थ महसूस करना शामिल हैं. ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

खटमल के काटने पर क्या करें?

खटमल के काटने वाली जगह को हल्के हाथ से साबुन और पानी से साफ किया जा सकता है. खुजली कम करने के लिए एंटी-इच क्रीम या लोशन लगाया जा सकता है. अगर खुजली बहुत ज्यादा हो या रोजमर्रा के काम प्रभावित होने लगें, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है.

सबसे जरूरी बात यह है कि खटमल के काटने वाली जगह को बार-बार खुजलाने से बचें. ज्यादा खुजलाने पर त्वचा पर घाव हो सकते हैं और संक्रमण की समस्या हो सकती है. अगर काटने की जगह लाल, सूजी हुई और उससे पानी या पस निकलने लगे, तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए.

इसे भी पढ़ें : IIT कानपुर की रिसर्च में डायबिटीज को लेकर सामने आई नई बात 

खटमल की पहचान कैसे करें?

अगर शरीर पर लगातार नए काटने के निशान मिल रहे हैं, तो सिर्फ त्वचा के निशान देखकर खटमल की पुष्टि नहीं की जा सकती, क्योंकि इनके काटने के निशान दूसरे कीड़ों के काटने जैसे भी दिख सकते हैं. बिस्तर और गद्दे की सिलाई, बेड फ्रेम, हेडबोर्ड और आसपास की दरारों में खटमल या उनके निशान देखे जा सकते हैं. चादर पर लाल या जंग जैसे रंग के दाग और खटमल के छोड़े हुए खोल भी इसके संकेत हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : Explained: जहरीली हवा फेफड़ों से आगे हार्ट, ब्रेन और शुगर पेशेंट कैसे बनाती है? जानें बचने के उपाय

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *