IPL 2026 के पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले Top-3 गेंदबाज, देखें कौन है No-1

7b544988a439b8808e4f15aca21c7de817783163131271212 original


IPL 2026 का आयोजन जारी है, जिसके 51 मैच खेले जा चुके हैं. आज 52वां मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच है. इन दोनों टीमों के 2 तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (GT) और जोफ्रा आर्चर (RR) इस सीजन पॉवरप्ले में कहर बरपा रहे हैं. पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-3 गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार भी है, जानिए किसने कितने विकेट लिए हैं.

टी20 फॉर्मेट में गेंदबाजों के लिए काफी चुनौती होती है, जो IPL में भी नजर आता है. बल्लेबाज पहली गेंद से बड़ा प्रहार करते हैं, पॉवरप्ले में तो किसी भी गेंदबाज के लिए बचना बहुत मुश्किल होता है. लेकिन हम यहां ऐसे 3 गेंदबाजों की बात कर रहे हैं, जो पॉवरप्ले में कहर बरपा रहे हैं.

IPL 2026 में पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट किस गेंदबाज ने लिए?

51 मैचों के बाद के आंकड़े को देखें तो अभी तक IPL 2026 में पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट कगिसो रबाडा ने लिए हैं. गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज ने पॉवरप्ले में 11 विकेट चटकाए हैं.

रबाडा के इस सीजन के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 10 मैचों में कुल 16 विकेट लिए हैं. उन्होंने 39 ओवरों में 360 रन दिए हैं.

यह भी पढ़ें- मुश्किल में फंसे यशस्वी जायसवाल समेत 2 क्रिकेटर, Dope Test नहीं देने पर नाडा ने दिया नोटिस

दूसरे, तीसरे नंबर पर कौन?

दूसरे और तीसरे नंबर पर भुवनेश्वर कुमार और जोफ्रा आर्चर है, दोनों ने पॉवरप्ले में 9-9 विकेट लिए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे भुवि अभी लीग में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने और अंशुल कंबोज ने 17-17 विकेट लिए हैं, लेकिन बेहतर इकॉनमी के चलते पर्पल कैप भुवि के पास है.

यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर नहीं, इस खिलाड़ी को T20 कप्तान बनाने की तैयारी कर रहा है BCCI? सामने आई जानकारी

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने इस साल अभी तक खेले 10 मैचों में कुल 15 विकेट लिए हैं, इनमें से 9 विकेट उन्होंने पॉवरप्ले में चटकाए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *