Pakistan Fatima Sana Fastest T20I Record: क्रिकेट जगत में इन दिनों IPL 2026 की चर्चा तेज है. इसी बीच पाकिस्तानी खिलाड़ी फातिमा सना (Fatima Sana) ने महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड कायम कर दिया है. इसके साथ पाक बल्लेबाज ने भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पाक कप्तान फातिमा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ कराची में खेले गए तीसरे टी20 में 15 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की. इसके साथ वह फॉर्मेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं.
भारतीय बल्लेबाज को छोड़ा पीछे
इससे पहले महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन, ऑस्ट्रेलिया की फीबी लिचफील्ड और भारत की ऋचा घोष के नाम पर दर्ज था. तीनों ही खिलाड़ियों ने 18-18-18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था.
महिला टी20 इंटरनेशनल में 5 सबसे तेज फिफ्टी
फातिमा सना (पाकिस्तान)- 15 गेंद
सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड)- 18 गेंद
फीबी लिचफील्ड (ऑस्ट्रेलिया)- 18 गेंद
ऋचा घोष (भारत)- 18 गेंद
निदा डार (पाकिस्तान)- 20 गेंद
Fatima Sana hit her way into the record books with a sensational half-century in Karachi 🎉
Catch the Pakistan skipper in action at the ICC Women’s #T20WorldCup next month, head here for tickets 🎟️ https://t.co/8kyuNOXKdL pic.twitter.com/eqc6lIQ19A
— ICC (@ICC) May 15, 2026
फातिमा ने 326.32 के स्ट्राइक रेट से खेली पारी
मुकाबले में पाकिस्तान के लिए कप्तान फातिमा ने सिर्फ 19 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्के लगाकर 62* रनों की पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 326.32 का रहा.
पाकिस्तान ने बड़ा टोटल बनाकर जीता मैच
मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 4 विकेट पर 223 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए कप्तान फातिमा ने सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा सायरा जबीन ने 32 गेंदों में 8 चौके लगाकर 50* रन स्कोर किए. फातिमा और सायरा ने चौथे विकेट के लिए 22 गेंदों में 71 रनों की साझेदारी भी की. बाकी आयशा जफर ने 28 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 45 रन बनाए.
रन चेज के लिए उतरी जिम्बाब्वे की टीम 17.1 ओवर में 90 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए ओपनर केलिस न्धलोवु ने 32 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा टीम की कोई बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी. मैदान पर उतरी 11 बल्लेबाजों में 8 तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. इस दौरान पाकिस्तान के लिए सादिया इकबाल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपनी झोली में डाले. इस तरह मुकाबले में पाकिस्तान ने 133 रनों से बड़ी जीत हासिल की.
यह भी पढ़ें: 6,6,6,6… मिचेल मार्श के लगातार चार छक्के, अंशुल कंबोज बने एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज
प्रीति जिंटा के साथ बैठी कौन है ये हसीना? खूबसूरती देख बढ़ गई फैंस की धड़कन