RBI का बड़ा एक्शन, एक झटके में 63 फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस रद्द

93a9ed1e5075c6bafceb7e62e40a574517948267266381216 original


RBI ने एक ही झटके में 63 फाइनेंस कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई की है. 16 नवंबर के नोटिफिकेशन में RBI ने 49 NBFC यानी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस रद्द कर दिया, ये आदेश 1 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच दिए गए थे, इसके अलावा 13 NBFC और 1 हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने खुद ही अपना लाइसेंस वापस कर दिया. 

बता दें कि यह कार्रवाई RBI अधिनियम, 1934 के तहत की गई है. ऐसे में अहम सवाल ये है कि आखिर 63 कंपनियों के लाइसेंस रद्द क्यों हुए?

क्यों रद्द किए गए लाइसेंस?

RBI के मुताबिक, 14 कंपनियों ने अलग-अलग वजहों से अपने आप ही अपना रजिस्ट्रेशन वापस कर दिया था. इनमें से छह कंपनियों ने NBFC का कारोबार बंद कर दिया था. इसके अलावा पांच कंपनियों को अब रजिस्ट्रेशन कराने की कोई जरूरत नहीं थी. साथ ही तीन कंपनियों का विलह हो गया था या वे किसी दूसरे कारण से बंद हो गई थी, जिसकी वजह से उनका रजिस्ट्रेशन भी रद्द कर दिया गया.

ये कंपनियों क्या काम कर सकेंगी?

RBI ने ये साफ कहा है कि जिस भी कंपनी का रजिस्ट्रेशन रद्द हो गया है, अब वे NBFC के तौर पर काम नहीं कर सकती. इसका मतलब ये है कि अब वे इस तरह की कंपनी बनकर लोन देने या फिर फाइनेंस से जुड़ा कारोबारा नहीं पर पाएंगी.

RBI कब करता है रजिस्ट्रेशन रद्द?

सबसे अहम सवाल ये है कि आखिर RBI कंपनियों का रजिस्ट्रेशन कब रद्द करता है? इसके पीछे कई कारण है जैसे जब कंपनियों नियमों पालन नहीं करती हैं. वहीं तय शर्तें पूरी नहीं करती इसके अलावा अपना कारोबार बंद कर देती हैं.

किन कंपनियों के नाम शामिल?

कानूनी अस्तित्व खत्म होने की वजह से इन कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया

  • मणिभवनाम होम फाइनेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
  • सन सोर्स लीफिन प्राइवेट लिमिटेड
  • लियानर डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड

लाइसेंस वापस करने वाली कंपनियों ने इनके नाम शामिल है…

  • अमर प्लाजा एंड होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड
  • विकोनिक व्यापार प्राइवेट लिमिटेड
  • CGR मर्केंटाइल फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड
  • ब्रावो कैपिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
  • मनीष सिंथेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड
  • राइट ट्रेजन फाइनेंस एंड लीजिंग (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड

आम लोगों के लिए जरूरी बात

अहम बात ये है कि अब अगर आप किसी NBFC से लोन लेने जा रहे हैं तो सबसे पहले तो आपको ये चेक करना चाहिए कि कंपनी का RBI में रजिस्ट्रेशन है भी या फिर नहीं. किसी भी अनजान फाइनेंस कंपनी के चक्कर में न पड़े. ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर आपका किसी NBFC के साथ लेन-देन है तो आपको RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कंपनी के रजिस्ट्रेशन की स्थिति चेक कर लेनी चाहिए.  

चीनी का उत्पादन दोगुना हुआ, इस राज्य ने अकेले बना दी 18 लाख टन से ज्यादा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *