Adani Power Stock Value: गर्मी के मौसम में बिजली कंपनियों की मौज हो जाती है, क्योंकि इसकी खपत बढ़ जाती है. इसी का फायदा हाल ही में अडानी पावर कंपनी को भी मिला है. वो ऐसे कि साल 2026 में इस कंपनी के शेयर्स में अचानक से उछाल देखा गया है. कंपनी के शेयर इस साल करीब 50% बढ़ गए हैं. शेयरों में उछाल के चलते अब ये कंपनी भारत की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली बिजली कंपनी बन गई है. इसने NTPC को भी पछाड़ दिया है.
जानें कंपनी की वैल्युएशन
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अडानी पावर कंपनी अब भारत की सबसे ज्यादा वैल्युएबल कंपनियों की लिस्ट में शुमार हो गई है. इसने NTPC को भी इस मामले में पछाड़ दिया है. कंपनी का वैल्युएशन करीब 4.24 लाख करोड़ से भी ज्यादा हो गया है. जबकि एनटीपीसी का मूल्यांकन लगभग 3.9 लाख करोड़ है. तो आइये जानते हैं इसके पीछे की क्या वजह है.
ये भी पढ़ें: सोने पर कितनी विदेशी मुद्रा खर्च करती है सरकार, PM मोदी को आखिरकार क्यों करनी पड़ी न खरीदने की अपील?
कंपनी के शेयर में आए उछाल के पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं. जिनमें से एक तो गर्मी के कारण बिजनली की मांग ही है. आइये जानते हैं, कंपनी के शेयर्स में अचानक से ये उछाल कैसे देखने को मिल रहे हैं:
- गर्मी के मौसम में भारत में बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिसके चलते कंपनी को काफी फायदा हो रहा है.
- कंपनी के पावर प्लांट पहले से ज्यादा क्षमता पर काम कर रहे हैं, जिसकी वजह से काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है.
- लंबे समय के बिजली सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट (PPA) मिलने से कमाई स्थिर बताई जा रही है.
- बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों में कंपनी का मुनाफा बढ़ गया है और कमाई भी मजबूत हुई है.
- ये भी बताया जा रहा है कि कंपनी में बड़े निवेशक जुड़ रहे हैं और विदेशी फंडिंग के जरिए भी कंपनी में पैसा लगाया जा रहा है.
- इतना ही नहीं कंपनी के शेयर्स बढ़ने पर कई ब्रोकरेज कंपनियों ने अपनी सकारात्मक राय दी है.
ये भी पढ़ें: Cheapest Gold Price: भारत के इन राज्यों में मिलता है सबसे सस्ता सोना, क्या इस लिस्ट में है आपके स्टेट का नाम?
बता दें कि एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि भारत में उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर और गर्मी बढ़ने से बिजली की जरूरत लगातार बढ़ रही है, जिसका फायदा अडानी पावर की नहीं बल्कि अन्य बिजली कंपनियों पर देखने को मि रहा है.