आईपीएल 2026 में सबसे खतरनाक ओपनर प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह रहे हैं. दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बनाते हैं. धर्मशाला के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इन दोनों ने पहले ओवर में ही तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है. पंजाब किंग्स ने पहले ओवर में 22 रन बनाए. दिल्ली के लिए पहला ओवर मिचेल स्टार्क ने किया था.
पहली बार पंजाब किंग्स ने पहले ओवर में इतने रन बनाए
आईपीएल के इतिहास में पहली बार पंजाब किंग्स ने पहले ओवर में इतने रन बनाए हैं. इससे पहले इसी सीजन पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले ओवर में 21 रन बनाए थे. तब दीपक चाहर की पिटाई हुई थी. आज स्टार्क को तोड़ा गया है. आईपीएल की किसी पारी के पहले ओवर में पंजाब किंग्स द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन 22 हैं, जो इस सीजन की शुरुआत में वानखेड़े में मुंबई के खिलाफ बनाए गए 21 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ते हैं.
ये पंजाब किंग्स का आईपीएल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. हालांकि, आईपीएल के इतिहास में पहले ओवर में किसी भी टीम का सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के नाम है. आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने पहले ओवर में 26 रन बनाए थे.
दिल्ली कैपिटल्स के नाम भी शर्मनाक रिकॉर्ड
दिल्ली ने आईपीएल में दूसरी बार पहले ओवर में इतने रन दिए हैं. इससे पहले आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने पहले ओवर में 23 रन दिए थे.
आईपीएल में छठी बार पहली गेंद पर लगा छक्का, प्रियांश आर्य ने रचा इतिहास
IPL के इतिहास में इससे पहले केवल पांच बार ऐसा हुआ था जब किसी बल्लेबाज ने मैच की सबसे पहली गेंद पर सिक्स लगाया हो. विराट कोहली, प्रियांश आर्य, नमन ओझा, फिल साल्ट और यशस्वी जायसवाल एक-एक बार ऐसा कर चुके थे. मगर प्रियांश आर्य ऐसा 2 बार करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं. उन्होंने पहली बार 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ और अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ऐसा करके दिखाया है.
यह भी पढ़ें-
Priyansh Arya ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा