‘एवेंजर्स डूम्स्डे’ का भारत में एडवांस बुकिंग में तहलका, 4 हजार से ज्यादा की कीमत में बिक रहे टिकट, जानें- कलेक्शन

1a5ecf5cf670f04f8f8646e73f4dd96e1794965641413209 original


मार्वल स्टूडियोज की ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ की भारत में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. फिल्म को लेकर फैंस में इतनी एक्साइटमेंट है कि इसके टिकटों की हाथों-हाथ प्री सेल हो रही है. इसी के साथ इसने एडवांस बुकिंग के पहले ही दिन करोड़ों कमा लिए हैं. चलिए यहां ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ की प्री सेल रिपोर्ट जानते हैं. 

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ की कैसी है एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
 ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ने भारत में  एडवांस बुकिंग शुरू होने के पहले ही दिन  10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म को रिलीज होने में लगभग 30 दिन बचे है. वहीं  सैकनिल्क  की रिपोर्ट के अनुसार, बुकिंग शुरू होने के महज 19 घंटों के भीतर, पीवीआर आईएनओएक्स और सिनेपोलिस  जैसी मल्टीप्लेक्स चेन में फिल्म के लगभग एक लाख टिकट बिक चुके हैं. 

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ ने मार्वल्स की  फिल्मों को छोड़ा पीछे
इसी के साथ इस फिल्म ने अपने पहले दिन की प्री-सेल ने पिछली मार्वल फिल्मों के 24 घंटे के एडवांस कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इनमें ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ (2019) शामिल है जिसने 8.27 करोड़ रुपये कमाए थे, ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ (2021) जिसने लगभग 6.56 करोड़ रुपये की कमाई की थी, और ‘एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर’ (2018) जिसने लगभग 5.02 करोड़ रुपये जुटाए थे.

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ ने भले ही शानदार शुरुआत की है, लेकिन इसकी एडवांस बुकिंग रिलीज से पूरे एक महीने पहले शुरू हो गई है, जिससे आने वाले हफ्तों में इसके कलेक्शन के और बढ़ने की उम्मीद है. वहीं, मार्वल की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों के टिकट आमतौर पर रिलीज से सिर्फ एक हफ्ते पहले बिकने शुरू होते थे.

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ तोड़ेगी ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ का रिकॉर्ड?
भारत में ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ इस फ्रेंचाइजी के लिए एक बड़ा बेंचमार्क बनी हुई है. 2019 में, रिलीज के पहले 24 घंटों के भीतर ही बुकमायशो  पर इस फिल्म के 10 लाख (एक मिलियन) से ज्यादा टिकट बिक गए थे. डूम्सडे’ उस आंकड़े तक तो नहीं पहुंची है, लेकिन इसकी अर्ली बुकिंग विंडो ने फैंस को टिकट पक्का करने के लिए काफी ज्यादा समय दे दिया है.

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के टिकटों की कीमतें काफी ज्यादा हैं
नेरुल के सिनेपोलिस सीवुड्स में इस फिल्म के टिकट की कीमत लगभग 4,200 रुपये है, लेकिन इससे एडवांस सेल पर कोई असर नहीं पड़ा है. यह टिकट ओपनिंग डे पर आधी रात के ठीक बाद होने वाली 4DX 3D स्क्रीनिंग के लिए है.  बुकिंग चार्ज मिलाकर, फाइनल चेकआउट अमाउंट लगभग 4,300 रुपये तक पहुंच जाता है. टिकटों की ये  कीमत  हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों  ‘रामायण’, ‘ओपेनहाइमर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के प्रीमियम टिकट की कीमतों से भी ज्यादा हैं. 

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ भारत में कब होगी रिलीज? 
बता दें कि ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ भारत में  17 दिसंबर को रिलीज होगी. एंथोनी और जो रूसो द्वारा निर्देशित, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में रॉबर्ट डाउनी जूनियर ‘डॉक्टर डूम’ की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे और एक विलेन के रूप में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में वापसी करेंगे. इस फिल्म की शानदार स्टार कास्ट में क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, एंथनी मैकी, फ्लोरेंस प्यू और कई अन्य जाने-पहचाने कलाकार शामिल हैं.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *