भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद आयरलैंड को लगा बड़ा झटका, कोच ने अचानक दिया इस्तीफा 

ff498465979c14c9de9349a15fec0dc817827295682521364 original


आयरलैंड ने बीते रविवार (28 जून) भारत के खिलाफ दूसरा टी20 जीतकर सीरीज अपने नाम की. यह पहला मौका था कि जब आयरलैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ किसी फॉर्मेट में सीरीज जीती. अब इस ऐतिहासिक जीत के बाद आयरलैंड को बड़ा झटका लगा. टीम के हेड कोच हेनरिक मलान (Heinrich Malan) ने कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने से पहले ही इस्तीफा देने का फैसला किया. 

मलान का कॉन्ट्रैक्ट 2027 की शुरुआत तक था, लेकिन उन्होंने इससे पहले ही पद को छोड़ने का फैसला किया. आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार (29 जून) को एलान करते हुए बताया कि हेनरिक पुरुष टीम के हेड कोच ने पद छोड़ रहे हैं. 

सफल कोच रहे हेनरिक मलान

45 साल के हेनरिक मलान को 2022 में हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. उन्होंने 4 साल से ज्यादा इस पद पर काम किया. उनकी कोचिंग में आयरलैंड ने कई सफलताएं हासिल कीं, जिसमें सबसे बड़ी सफलता भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीतना है. इसके अलावा टीम ने लगातार तीन बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया. आयरलैंड की पहली तीन टेस्ट जीत भी कोच हेनरिक के अंडर में आईं. 

वेनेजुएला के विनाशकारी भूकंप ने उजाड़ दी खिलाड़ी की दुनिया, पत्नी की मौत के बाद छलका दर्द, भावुक पोस्ट ने रुलाया

क्या बोले हेनरिक मलान?

हेनरिक मलान ने कहा, “इन खिलाड़ियों, स्टाफ और आयरिश क्रिकेट समुदाय के साथ काम करना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात रही. यहां रहने का मेरा और मेरे परिवार का अनुभव बहुत शानदार रहा और हम आयरिश क्रिकेट से जुड़े अपने समय को बहुत प्यार से याद करेंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “मैदान पर, हम गर्व के साथ कई ऐतिहासिक जीत को याद कर सकते हैं, जैसे मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ पहली टेस्ट जीत, बेलफास्ट में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली घरेलू टेस्ट जीत, भारत के खिलाफ घरेलू T20 सीरीज में ऐतिहासिक जीत और पाकिस्तान, वेस्टइंडीज व दक्षिण अफ्रीका को हराना. इसके साथ दुनिया की टॉप टीमों को चुनौती देने और उन्हें हराने की लगातार काबिलियत के दम पर T20 वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई करना भी हमारी बड़ी उपलब्धियां रहीं.”

यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप के बीच इस दिग्गज खिलाड़ी पर लगा रेप का गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *