2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह

a2bea50823391db877a6e78dd0701e4017866422495531212 original


क्रिकेट वर्ल्ड कप के 14वें संस्करण (2027 Cricket World Cup) को लेकर बवाल मचा हुआ है. ICC द्वारा जारी नए फॉर्मेट से 2 देश नाखुश हैं. पिछली बार भारत ने जब टूर्नामेंट की मेजबानी (2023) की थी, तब 10 टीमें खेली थीं. अब टीमों की संख्या बढ़ाकर 14 कर दिया गया है. जिसके चलते फॉर्मेट में भी बदलाव हुआ है. सेमीफाइनल से पहले 3 राउंड होंगे. बता दें कि आगामी वनडे वर्ल्ड कप को 3 देश (दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया) मिलकर होस्ट करेंगे.

ICC ने 15 जुलाई को वनडे वर्ल्ड कप के लिए नया फॉर्मेट जारी किया. इसका मकसद टूर्नामेंट को रोमांचक बनाते हुए अवधि को कम रखना है. सबसे पहले ‘सुपर सीरीज’ कराने का फैसला हुआ है. इससे 2 देश गुस्सा हो गए हैं, उन्होंने नए फॉर्मेट पर खुले तौर पर आपत्ति जताई है. नए फॉर्मेट का एलान भी तब हुआ, जब वर्ल्ड कप को लगभग 18 महीने बचे हैं.

इन 2 देशों ने जताई आपत्ति

नीदरलैंड क्रिकेट एसोसिएशन और क्रिकेट स्कॉटलैंड ने नए फॉर्मेट के जारी और टाइमिंग को लेकर आपत्ति जताई है. उनका मानना है कि नए फॉर्मेट से एसोसिएशन मेंबर्स को नुकसान हो सकता है. दोनों बोर्ड ने एक साझा बयान में क्रिकेट को ग्लोबल बनाने में ऐसे तो मदद नहीं मिल पाएगी.

यह भी पढ़ें- KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

कैसा है 2027 ODI वर्ल्ड कप का फॉर्मेट

राउंड-1 (3 मैच): 14 क्वालीफाई करने वाली टीमों में से रैंकिंग में सबसे नीचे की टॉप-3 टीमों के बीच ‘सुपर-सीरीज’ होगी. इसकी 1 विजेता टीम दूसरे राउंड में प्रवेश करेगी और अन्य 2 टीमें बाहर हो जाएंगी.

राउंड-2 (30 मैच): इसके बाद 12 टीमों को 2 ग्रुप्स में बांटा जाएगा, हर ग्रुप में 6 टीम होगी. इनके बीच राउंड-रॉबिन फॉर्मेट होगा. इसके बाद प्रत्येक ग्रुप की 3 टीमें अगले राउंड में प्रवेश करेगी. दोनों ग्रुप में मिलाकर चौथे नंबर पर रहने वाली टीम भी राउंड 3 में प्रवेश कर जाएगी.

यह भी पढ़ें- क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट

राउंड-3 (मैच): अब इस राउंड में पहुंची 7 टीमें सिंगल राउंड रॉबिन फॉर्मेट खेलेगी. टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी और अन्य टीमें बाहर हो जाएंगी.

नॉकआउट स्टेज (3): पिछले राउंड की अंक तालिका में पहले स्थान की टीम का सेमीफाइनल मैच चौथे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा. दूसरे स्थान की टीम का सेमीफाइनल तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *