मां बनने वाली हैं पूनम पांडे? बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की फोटो, यूजर्स ने पूछा- बच्चे का पिता कौन है?

d1eb45132277baf505ce45dc5a0f47771774948382459587 original


इंटरनेट सेंसेशन पूनम पांडे अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चा में रहती हैं. वो लाइमलाइट में रहना बखूबी जानती हैं. वो कई बार विवादों में आ चुकी हैं. एक बार तो उन्होंने अपनी मौत का झूठा नाटक भी रचाया था. अब पूनम ने फिर अपनी पोस्ट से हलचल पैदा कर दी है. पूनम अपनी पोस्ट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं.

प्रेग्नेंट हैं पूनम पांडे?
पूनम ने दो फोटो शेयर की हैं. दोनों में वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. उनके बाल बिखरे हुए हैं और वो बिना मेकअप के दिखीं. उन्होंने फोटो के साथ प्रेग्नेंट लेडी, बेबी और दूध की बोतल की इमोजी बनाई है. उनकी इस पोस्ट से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. हर कोई पूनम से पूछना चाह रहा है कि क्या ये सच है? कुछ यूजर्स तो पूनम से इस बच्चे के पिता का नाम भी पूछ रहे हैं.

वहीं कुछ लोग बोल रहे हैं कि पूनम हर बार की तरह पब्लिसिटी स्टंट कर रही हैं. और उनकी इस प्रेग्नेंसी का ड्रामा फेक हो सकता है.

बता दें कि पूनम ने 2020 में सैम बॉम्बे संग शादी की थी. लेकिन कुछ ही दिनों में दोनों अलग हो गए थे. पूनम ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे.

बता दें कि इससे पहले पूनम ने अपनी मौत का ड्रामा रचा था. उनके सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी कि उनका सर्वाइकल कैंसर से निधन हो गया है. सभी लोगों ने उनकी मौक पर शोक जताया. हालांकि, फिर एक दिन बार उनके अकाउंट से पोस्ट की गई. इस बार पूनम का वीडियो था और इसमें उन्होंने बताया कि वो जिंदा है और वो सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाना चाहती थीं. इसके बाद पूनम की काफी आलोचना हुई थी.

लॉकअप में नजर आई थीं पूनम पांडे

पूनम पांडे के करियर की बात करें को उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है. उन्हें 2022 में शो लॉकअप में देखा गया था. शो में काफी पसंद किया गया था और उनका अलग अंदाज देखने को मिला था.

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *